Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

जिला नारायणपुर में गौ सेवा आह्वान अभियान की बैठक हुई संपन्न*

मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान 2026 जिला नारायणपुर

पहली ही बारिश मे बरसात के पानी से वार्ड क्रमांक 6 और 7 के मेन रोड मे नालियों का बुरा हाल, वार्ड वासीयों कि बड़ी परेशानी

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बढ़ा भारत का गौरव, मजबूत हुई सुरक्षा और विकास

नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर कलेक्टर व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : जिला नारायणपुर में गौ सेवा आह्वान अभियान की बैठक हुई संपन्न*

जिला नारायणपुर में गौ सेवा आह्वान अभियान की बैठक हुई संपन्न*

गौ माता की सेवा ,सुरक्षा और सम्मान की संवैधानिक व्यवस्था कर गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिये जाने की मांग हेतु राष्ट्रव्यापी हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है इसी कड़ी में नारायणपुर में गौ सेवकों की एक बैठक गायत्री शक्तिपीठ नारायणपुर में गौ माता एवं नंदी बाबा की अध्यक्षता में पूज्य श्री भारत दास जी महाराज के सानिध्य में संपन्न हुई इस बैठक में सैकड़ो गो भक्तों ने भाग लेकर नारायणपुर जिले में एक लाख हस्ताक्षर का लक्ष्य संकल्प लिया इस दौरान संत श्री के मुख से उद्‌धृत गौ माता की शास्त्रीय महिमा और सांसारिक जीवन में उसके उपयोग तथा महत्ता के अनेक प्रसंगो ने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्र मुग्ध कर दिया ।गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिए जाने के संबंध में1966 से चल रहे विभिन्न आंदोलनों के इतिहास और उसके परिणाम तथा वर्तमान में चलाए जा रहे विभिन्न चरणों के अभियान से गौ माता की हत्या बंद करना, गो चारण भूमि की व्यवस्था, गौशालाओं की स्थापना , गो अभ्यारण , गो चिकित्सालयों के माध्यम से गौ माता की उचित चिकित्साकी व्यवस्था सुनिश्चित हो जिससे गो संरक्षण एवं संवर्धन हो सके भारत की भूमि में शेष7 करोड़ गौ माता इस देश में सुरक्षित रहते ही हुए देश के सर्वांगीण विकास में अपना योगदान दे सके ।गो मूत्रऔर गोबर की खाद के साथ सद् परिणाम तथा उसका स्वास्थ्य पर सकारात्मक अस और रसायनिक खाद के दोष जैसे विषय भी संबोधन में रखी गई ।अंत में उपस्थित भक्तों ने संकल्प पूर्वक गौ माता की रक्षा हेतु अभियान में घर-घर जाकर लोगों को अभियान से जोड़ते हुए एक लाख हस्ताक्षर करवा कर 27 जुलाई को माननीय राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल महोदय के नाम जिला कलेक्टर को हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपने की अपनी सनातनी भूमिका निभाने का व्रत लिया । इस बैठकमें सनातन धर्म मंच से जुड़े सर्वसमाज प्रमुख ,गायत्री परिवार के परिजन एवं काफी संख्या में गो भक्तों भाग लिया ।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन