Sun 21 Jun 2026

ब्रेकिंग

अंतागढ़ पुलिस की आबकारी कार्यवाही में 10 लाख से अधिक का अवैध शराब परिवहन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब कारोबार पर कांकेर पुलिस का 69 आबकारी प्रकरणों में जप्त 465 लीटर अवैध शराब का कांकेर पुलिस ने किया नष्टीकरण

कोंडागांव जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन

अबूझमाड़ क्षेत्र में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आईटीबीपी की विभिन्न सीओबी में योग कार्यक्रम आयोजित

अवैध धर्मांतरण के विरोध में सर्व समाज द्वारा एक दिवसीय धरना,प्रदर्शन ।राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : अंतागढ़ पुलिस की आबकारी कार्यवाही में 10 लाख से अधिक का अवैध शराब परिवहन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

अंतागढ़ पुलिस की आबकारी कार्यवाही में 10लाख से अधिक की सामग्री की गई जप्त

लाखों का अवैध शराब परिवहन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

आरोपी के कब्जे से लगभग 350 लीटर अंग्रेजी गोवा शराब तथा एक ऑर्टिगा कार किया गया जब्त ।

घटना का संक्षिप्त विवरण:-

श्रीमान पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आशीष बँछोर के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर श्री शुभम् तिवारी एवं श्री मेखलेन्द्र प्रताप सिंह डीएसपी कांकेर के पर्यवेक्षण में “उजियारा अभियान” के तहत अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 20.06.2026 को थाना अंतागढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि चार पहिया वाहन में बडी मात्रा में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है कि सूचना पर ग्राम कढ़ाई खोदरा में MCP लगा कर सफ़ेद रंग की ऑर्टिगा कार क्रमांक CG 07CZ 3590 को रोक कर चेक किया गया जिसमे से म० प्र० निर्मित 40 पेटी अवैध शराब मिला जिस पर आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्रवाई की गई।

बरामदगी का विवरण:- कार्रवाई के दौरान आरोपी महेश सेन पिता सुरेश सेन उम्र 28 वर्ष निवासी सुपेला भिलाई ज़िला दुर्ग के कब्जे से निम्न सामग्री बरामद की गई—

39 कार्टून में 50-50 नग अंग्रेज़ी शराब गोवा व्हिस्की , 01 कार्टून में 30 नग अंग्रेज़ी शराब गोवा व्हिस्की कुल 1970 नग, क़ीमत 2,65,950 रुपये

घटना में प्रयुक्त आर्टिगा कार क्र0 CG07CZ3590 क़ीमत 8,00,000 रुपये

प्रकरण में अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है

आरोपी का विवरण:-

(01) महेश सेन पिता सुरेश सेन उम्र 28 वर्ष निवासी सुपेला भिलाई ज़िला दुर्ग (छ0ग0)

आरोपी महेश सेन ने पूछताछ पर अनूपपुर (म०प्र०) से शराब लेकर आना बताया है मामले की जाँच की जा रही है

आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड: -

(1) थाना कोतवाली जिला बलौदाबाज़ार अपराध क्रमांक 464/2020 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम.

(2) थाना सुपेला जिला दुर्ग अपराध क्रमांक 630/2020 धारा 20(b) ndps act.

(3) थाना सुपेला जिला दुर्ग अपराध क्रमांक 504/2019 धारा 294,323,506 भारतीय दण्ड संहिता

(4)थाना सुपेला जिला दुर्ग अपराध क्रमांक 1200/2018 धारा 279 भारतीय दण्ड संहिता

(5) थाना सुपेला जिला दुर्ग अपराध क्रमांक 416/2026 धारा 115(2),296,351(3) भारतीय न्याय संहिता पुलिस टीम का विवरण:- निरीक्षक प्रहलाद यादव , उपनिरीक्षक आलोक सुबोध, सउनि कन्हैया मरकाम, पी एस आई नकुल पैकरा आरक्षक रोशन नेताम, हरिशंकर मांडवी, श्रवण बट्टी, ईश्वर कोरोटी, महिला आर० आश्रिता यादव की भूमिका सराहनीय रही

कांकेर पुलिस की अपील:- अपराध पर नियंत्रण पुलिस एवं जनता की साझा जिम्मेदारी है कई बार आपकी एक छोटी सी सूचना बड़े अपराधों को रोक सकती है इसी उददेश्य से जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा किसी भी संदिग्ध या अपराधिक गतिविधियों की जानकारी देन के लिये पुलिस हेल्प लाईन नंबर 9479155125 संचालित की जा रही है ।इस पर दी गयी हर सूचना एवं सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती है।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन