Tue 04 Aug 2026

ब्रेकिंग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

: देश प्रेम दिखाना युवक को पड़ा महँगा, गवाई जान , नकस्लियों ने की हत्या।

तेन सिंह ठाकुर   देश प्रेम दिखाना युवक को पड़ा महँगा, गवाई जान , नकस्लियों ने की हत्या।   [video width="848" height="478" mp4="https://cgfastnews24.com/storage/2025/08/VID-20250821-WA0079.mp4"][/video] उत्तर बस्तर कांकेर जिले के एक युवक को देश प्रेम दिखाना महँगा पड़ गया है हम बात कर रहे हैं माड़ इलाके के बिनागुंडा की जहा पिछले साल 29 नक्सलियों का एनकाउंटर सुरक्षा बल के जवानों ने किया गया था। व कांकेर जिले के इतिहास का सबसे बड़ा माओवाद के लिए ‍ऑपरेशन था वहीं बीते दिन 15 अगस्त को मनेश नरेटी नाम का युवक मासूम बच्चों के साथ नक्सलियों के द्वारा बनाए गए स्मारक में ही देश का तिरंगा फहरा दिया था और भारत माता के जयकारे लगाकर नक्सलियों को यह संदेश दिया था कि अब उनके आतंक से बाहर निकलकर वो अपने क्षेत्र का विकास चाहते है, लेकिन उस युवक को नहीं मालूम था कि देश के प्रति प्रेम और अपने क्षेत्र के विकास की कल्पना उसे मौत के रास्ते पर ले जाएगी। ध्वजारोहण से बौखलाए नक्सलियों ने युवक की बेरहमी से हत्या कर दी और बैनर लगाकर इसकी जिम्मेदारी भी ली है। अब इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें युवक मनेश नरेटी मासूमों के साथ नक्सलियों के स्मारक में ध्वजारोहण करते दिख रहा है और मासूम बच्चे उसके साथ भारत माता के जयकारे भी लगा रहे है। लेकिन इसके अगले ही दिन नक्सली गांव में पहुंचते है और जन अदालत लगाकर उसकी बेरहमी से हत्या कर देते है, अब इस इलाके के ग्रामीणों ने तो पुलिस और सरकार को बता दिया है कि वो उनके साथ है, लेकिन बड़ा सवाल ये है कि इनकी सुरक्षा को लेकर पुलिस और सरकार अब क्या कदम उठा पाती है। प्रधान सम्पादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन