Wed 05 Aug 2026

ब्रेकिंग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

: सुरक्षा बलों द्वारा नक्सलियों की लगाई गई आईडी बरामद।*   *मौके पर सुरक्षात्मक तरीके से किया गया निष्क्रिय।* 

रचना ठाकुर कि रिपोर्ट... *दिनांक 06.10.2025* *सुरक्षा बलों द्वारा नक्सलियों की लगाई गई आईडी बरामद।* *मौके पर सुरक्षात्मक तरीके से किया गया निष्क्रिय।* *03 पुरुष संदेही हिरासत में* *थाना मालेवाही और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्यवाही।* जिला दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा में पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय जिला दन्तेवाड़ा के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उदित पुष्कर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आर.के. बर्मन के मार्गदर्शन मे नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है जिसके तारतम्य में लगातार नक्सल गस्त सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है तथा नक्सलियों की गिरफ्तारी जारी है। इसी तारतम्य में आज दिनांक 6 अक्टूबर 2025 को सातधार पुल के पास कुछ संदिग्ध व्यक्तियों की उपस्थिति की मुखबिर आसूचना पर मालेवाही कैंप से थाना मालेवाही तथा सीआरपीएफ का संयुक्त बल सातधार की ओर सूचना की तस्वीर के लिए रवाना हुए थे की मौके पर 03 संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर छिपने का प्रयास करने लगे जिन्हें घेराबंदी कर मौके से हिरासत में लिया गया। पूछताछ करने पर उक्त संदिग्ध व्यक्तियों ने अपना नाम 1. संतु मंडावी पिता स्व.रेनू उम्र 36 वर्ष निवासी कहचेनार। 2. मनीराम उर्फ मनीष पिता पण्डरु उम्र 24 वर्ष निवासी कहचेनार। 3. सुखमन मंडावी पिता जमलू मांडवी उम्र 24 वर्ष निवासी कहचेनार। बताया तथा प्रतिबंधित माओवादी संगठन CPI(M) मे सक्रिय सदस्य के रूप में काम करना स्वीकार किया और सातधार पुल के पास हाल ही में हुए आईईडी ब्लास्ट, जिसमें सीआरपीएफ के दो जवान घायल हुए थे, की घटना में शामिल होना स्वीकार किया तथा एक जिंदा प्रेशर आईईडी लगे होने की बात भी स्वीकार की। आरोपियों की निशानदेही पर थाना तथा सीआरपीएफ बल द्वारा मौके पर जाकर सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए मौके से 01 kg का प्रेशर आईईडी बरामद किया गया। आरोपियों के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त सबल तथा अन्य सामान भी बरामद किया गया है। आगे आरोपियों की विधिवत गिरफ्तारी की कार्यवाही करके माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। जिला ब्यूरो प्रमुख दंतेवाड़ा रचना ठाकुर 7000297169

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन