Tue 04 Aug 2026

ब्रेकिंग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

: सक्षम वन के विशेष बच्चों से मिले जिला पंचायत अध्यक्ष, टेबल टेनिस खेलकर बढ़ाया हौसला

  तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट दंतेवाड़ा सक्षम वन के विशेष बच्चों से मिले जिला पंचायत अध्यक्ष, टेबल टेनिस खेलकर बढ़ाया हौसला जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी ने जावंगा एजुकेशन सिटी स्थित ‘सक्षम वन’ संस्थान का निरीक्षण किया और विशेष बच्चों से मुलाकात की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों के क्लासरूम, छात्रावास, भोजन एवं खेल व्यवस्था का जायजा लिया। अध्यक्ष मुड़ामी ने बच्चों संग टेबल टेनिस खेला और उनके आत्मबल की सराहना करते हुए कहा कि शारीरिक सीमाएं कभी बाधा नहीं बन सकतीं। बच्चों की पेंटिंग्स को देखकर उन्होंने रचनात्मकता की भी भूरि-भूरि प्रशंसा की। संस्थान में दिव्यांग बच्चों को सामान्य शिक्षा के साथ-साथ कंप्यूटर, पेंटिंग और गुड़ सवारी जैसे कौशल भी सिखाए जा रहे हैं। गुड़ सवारी में राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार जीत चुके दिनेश व प्रिंस से भी उन्होंने मुलाकात की। दिनेश को “पंख अवॉर्ड” से मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। अध्यक्ष ने प्रत्येक 15 दिन में नियमित स्वास्थ्य जांच व भोजन गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सक्षम संस्थान जिले की गरिमा है और ऐसे प्रयासों को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। प्रधान सम्पादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन