तेन सिंह ठाकुर : धान खरीद केंद्रों मे चौथे दिन भी पसरा रहा सन्नाटा।
Ten Singh Thakur
Wed, Nov 19, 2025
धान संग्रहण केंद्रों मे चौथे दिन भी पसरा रहा सन्नाटा
जिले के एड़का धान संग्रहण केंद्र में किसानों को हो रही है परेशानी ,नहीं कट रहे हैं टोकन, धान खरीदी केंद्र में चौथे दिन भी पसरा रहा सन्नाटा , संग्रहण केंद्र में दिखा अव्यवस्था का आलम ।
मामला नारायणपुर जिले के गरांजी स्थित एडका धान संग्रहण केंद्र और गढ़बेंगाल का है जहां 29 गांव के लोग धान बिक्री करने आते हैं, प्रदेश भर मे 15 नवम्बर से धान की खरीदी जोर शोर से प्रारंभ हो गई। जानकारी के अनुसार नारायणपुर जिला मे शासन प्रशासन की ओर से 15 नवंबर को ही धान खरीदी की कवायद शुरू की गई , किन्तु जब सीजी फास्ट न्यूज एवं साधना न्यूज़ की टीम वहां जायजा लेने पहुंची तो चौथे दिन न तो वहां ऑपरेटर और ना किसी भी प्रकार की तैयारी थी और न ही काटा पलवा लगा दिखा, ना ही बोरी बार दाना ही दिखा, खरीदी केंद्र मे भी आदमी नजर नहीं आये, किसान टोकन के लिए इधर-उधर भटकते नजर आए, प्रशासन धान खरीदी को लेकर बड़े-बड़े तो दावे करती है लेकिन एड़का गढ़बेंगाल धान संग्रहण केंद्र की जमीनी हकीकत कुछ और बयां करती दिखी। जब जिले के जिम्मेदार अधिकारी डी एम ओ से जानकारी लेने जिला मुख्यालय पहुंचे तो गोल मोल जवाब दिया गया।
प्रधान संपादक
तेन सिंह ठाकुर
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन