Wed 05 Aug 2026

ब्रेकिंग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

: ग्रामीण परिवहन संघ का हड़ताल जब तक मांग पूरी नहीं होगी तब तक संघर्ष जारी रहेगा

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट ग्रामीण परिवहन संघ जिला नारायणपुर का हड़ताल दिनभर गहमा गहीम रहा, बता दे कि ग्रामीण परिवहन संघ अपनी जायज मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे रहना चाहते है, की जब तक उनकी जायज मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक ग्रामीण परिवहन संघ का संघर्ष जारी रहेगा, ग्रामीण परिवहन संघ को राजनीतिक पार्टियों से आम आदमी पार्टी और सीपीई का पूर्ण रूप से ग्रामीण परिवहन संघ के जायज मांगों पर दोनों ही पार्टियों ने अपना समर्थन देते हुए, कहा कि इस लड़ाई में हम अंतिम समय तक जब तक आप लोगो की जो भी जायज मांग हैं, वो पूर्ण नहीं हो जाता तब तक हम दोनों पार्टियों का समर्थन निः स्वार्थ होकर अंतिम घड़ी तक देंगे। ग्रामीण परिवहन संघ को समझाइश देने के लिए जिले के तहसीलदार के द्वारा भी उनकी बातों को सुना और प्रशासन का पूर्ण सहयोग करने की बात कही, मालक परिवहन संघ, ट्रांसपोर्टर, और निको कंपनी की बैठक करवाने की बात कहकर आश्वासन दिया गया, शाम होते होते सभी के सभी के समझाइश और आश्वासन देने पर ग्रामीणों का आक्रोश कम हुआ, और उसके बाद ही, गाड़ियों को जाने दिया गया, ग्रामीण परिवहन संघ के पदाधिकारियों के द्वारा बोला गया है, कि आज हमारा हड़ताल का पहला दिन था, अगर इसके बाद भी हमारी जायज मांगे जो है, उस पर गहन विचार नहीं किया गया और हमारे यूनियन की गाड़ियों को लोडिंग से वंचित करते है तो, निश्चित ही आने वाले समय में यह आंदोलन और भी उग्र हो सकता है, और इसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन से लेकर जायसवाल निको कंपनी और मालक परिवहन संघ कि होगी जो हमारे यूनियन को सम्मान और अधिकार से वंचित किया जा रहा है। उत्तर बस्तर संभाग हेड अर्जुन देवांगन [video width="848" height="478" mp4="https://cgfastnews24.com/storage/2025/10/VID-20251011-WA0120.mp4"][/video]

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन