Wed 05 Aug 2026

ब्रेकिंग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

: लोडिंग को लेकर ग्रामीण परिवहन संघ और निको जयसवाल  कंपनी मे ठनी ।

अर्जुन देवांगन की रिपोर्ट लोडिंग को लेकर ग्रामीण परिवहन संघ और निको जयसवाल  कंपनी मे ठनी ।
नारायणपुर जिले में ग्रामीणों के द्वारा नए यूनियन *ग्रामीण परिवहन संघ जिला नारायणपुर* का पंजीयन के बाद अपने कार्य को गति देते हुए परिवहन कार्य को बढ़ाने के लिए तथा क्षेत्र के विकास में सहभागी बनने ज्ञापन सभी विभागों को दिया गया है, दिनांक 25/09/2025 को ग्रामीण परिवहन संघ के सदस्यों द्वारा सूचना निको प्रबंधन को दिया गया, सूचना देने और मीटिंग के उपरांत निको प्रबंधन के अधिकारी जीएम सर मिश्रा जी और एच एन झा सर जी के द्वारा बोला गया कि आप लोगो का रजिस्टर्ड फर्म है हमें लोडिंग देने में कोई दिक्कत नहीं है, पर 2 दिन के बाद बताऊंगा, लेकिन 2 दिन के बाद ग्रामीण परिवहन संघ के पदाधिकारियों को फोन के माध्यम से बोला गया कि मैं आपके ग्रामीण परिवहन संघ को लोडिंग नहीं दिया जाएगा, ग्रामीण परिवहन संघ के पदाधिकारियों के द्वारा झा जी से पूछा गया कि क्यों लोडिंग नहीं दिया जायेगा, तो झा जी के द्वारा बोला गया कि ऊपर से आदेश है, ग्रामीण परिवहन संघ के पदाधिकारियों के द्वारा फिर पूछा गया कि झा जी से क्या लिखित में कोई आदेश है या आप लिखित में दे सकते हो क्या तो वापिस जवाब आया झा जी के द्वारा,नहीं मै लिखित में नहीं दे सकता, और फोन कट कर दिए, दिनांक आज 01/10/2025 को ग्रामीण परिवहन संघ से लोडिंग के लिए यूनियन से गाड़िया आमदाई खदान छोटेडोंगर भेजा गया, लेकिन लोडिंग नहीं दिया गया,जिससे ग्रामीण परिवहन संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के द्वारा निको जायसवाल के जीएम सर मिश्रा जी को अल्टीमेटम दिया गया है, की 3 दिवस के भीतर अगर ग्रामीण परिवहन संघ को लोडिंग से वंचित किया जाता हैं तो ग्रामीण परिवहन संघ जिला नारायणपुर के द्वारा उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य रहेगा।     उत्तर बस्तर सम्भाग हेड अर्जुन देवांगन

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन