Tue 04 Aug 2026

ब्रेकिंग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

: अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोण्डागाँव की खो खो टीम कोंडागांव नगर के प्रतिष्ठित व्यक्तियों के द्वारा जय स्तंभ चौक से हरी झंडी दिखाकर छत्तीसगढ़ खो खो लीग में भाग लेने कबीर धाम कवर्धा लिए रवाना किया ।

  तेन सिंह ठाकुर की रिर्पोट कोंडागांव 22 अगस्त 2025 से 24 अगस्त 2025 तक इंडोर स्टेडियम पी. जी. कॉलेज ग्राउंड कबीरधाम जिला कवर्धा में छत्तीसगढ़ खो खो लीग सीजन -1 आयोजित किया जा रहा है । इसी क्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश एमेच्योर खो खो संघ के संयुक्त सचिव पूर्व सैनिक सुब्रत साहा के मार्गदर्शन में दिनाँक 23 अगस्त को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोण्डागाँव की खो खो टीम को कोंडागांव नगर के प्रतिष्ठित व्यक्तियों के द्वारा जय स्तंभ चौक से हरी झंडी दिखाकर छत्तीसगढ़ खो खो लीग में भाग लेने के लिए रवाना किया गया l इस अवसर पर आदिवासी युवा समाज के अध्यक्ष यतींद्र सलाम, साथी समाज सेवी संस्था के अध्यक्ष भूपेश तिवारी, अधिवक्ता दीपक ठाकुर, प्रतिष्ठित सर्राफा व्यवसायी माधव लाल सोनी, पूर्व सैनिक सोमेश्वर भारती और खो खो टीम के साथ जाने वाले अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के संरक्षक एवं बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा, जिला अध्यक्ष सूरज यादव, कोच पूर्व सैनिक ढालेश साहू और खो खो खेलने वाली युवतियाँ उपस्थित रहे l प्रघान सम्पादक तेन सिंह ठाकुर 6264046085

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन