अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : सीपीआई के प्रति दुर्भावना से ग्रसित सुमित गर्ग एसडीएम ओरछा,सत्ता पक्ष का दबाव है या फिर करते है मनमानी -फुलसिंग कचलाम
Ten Singh Thakur
Sat, May 9, 2026
सीपीआई के प्रति दुर्भावना से ग्रसित सुमित गर्ग एसडीएम ओरछा,सत्ता पक्ष का दबाव है या फिर करते है मनमानी -फुलसिंग कचलाम*
नारायणपुर जिले के अनुविभाग ओरछा में वर्तमान में एसडीएम के पद पर पदस्थ सुमित गर्ग पर सीपीआई के प्रति दुर्भावना से ग्रसित होने तथा सत्ता पक्ष का एजेंट बन कर या दबाव वाश काम कर रहे होने का आरोप लगाते हुए कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ राज्य परिशद् सह सचिव फुलसिंग कचलाम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके कहा है कि उनके द्वारा उक्त आरोप लगाने के एक नहीं दो ठोस आधार हैं। वे छत्तीसगढ़ राज्य परिशद् सह सचिव होने सहित कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया जिला परिशद् नारायणपुर से जुड़े हैं और नारायणपुर जिला व विधान सभा क्षेत्र उनका मुख्य कार्य क्षेत्र है, जहां से वे बतौर विधायक प्रत्याषी चुनाव लड़ चुके हैं और इस क्षेत्र में निवासरत ग्रामीण जनों, किसानों व मजदूरों की समस्यओं के समाधान के लिए सी.पी.आई. के बैनर तले निरंतर संघर्शरत हैं, और जिला मुख्यालय नारायणपुर में कई बार धरना-प्रदर्षन एवं रैलीयों का आयोजन कर चुके हैं और आगामी 08 मई 2026 को भी धरना प्रदर्षन किया गया है। इसी क्रम में उनके द्वारा जिले के अनुविभाग मुख्यालय ओरछा में 11 मार्च 2026 को धरना-प्रदर्षन एवं रैली आयोजन की अनुमति के लिए 26 फरवरी 2026 को नियमानुसार एस.ड़ी.एम.ओरछा के कार्यालय में लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया, लेकिन एस.ड़ी.एम.ओरछा सुमित गर्ग ने 10 मार्च को पत्र जारी करके धरना-प्रदर्षन एवं रैली आयोजन की अनुमति न दिए जाने की सुचना जारी किया। इसी तरह अंतरराश्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर 01 मई 2026 को ओरछा में रैली आयोजन की अनुमति के लिए 20 अप्रैल 2026 को नियमानुसार एस.ड़ी.एम.ओरछा के कार्यालय में लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया, लेकिन एस.ड़ी.एम.ओरछा ने पुनः 30 अप्रैल 2026 को पत्र जारी करके रैली आयोजन की अनुमति न दिए जाने की सुचना जारी किया। धरना-प्रदर्षन एवं रैली आयोजन की अनुमति के लिए दोनों ही बार लगभग 10 दिन पुर्व नियमानुसार किए गए आवेदन पत्र को एसडीएम ओरछा के पद पर पदस्थ सुमित गर्ग के द्वारा कार्यक्रम के ठीक एक दिन पुर्व शाम को अनुमति नहीं दिए जाने के सम्बन्ध में पत्र जारी करना यह प्रमाणित किए जाने के लिए काफी है कि एसडीएम सुमित गर्ग- गरीब मजदूरों, किसानों, पीड़ित आमजनों को न्याय दिलाने के लिए निरंतर संघर्शरत सीपीआई से दुर्भावनाग्रस्त हैं, और सत्ता पक्ष सरकार के वफादार ऐजेंट के रुप में कार्य कर रहे हैं, न कि जनता का सेवा करने के लिए बने लोक सेवक के रुप में। मैनें 11 मार्च 2026 को धरना-प्रदर्षन एवं रैली आयोजन की अनुमति न देने के मामले में 13 मार्च 2026 को ही एस.ड़ी.एम.ओरछा पद पर आसीन श्री गर्ग के उक्त व्यवहार की शिकायत उच्चाधिकारी से किया, लेकिन किसी भी तरह को कोई कार्यवाही नहीं हुआ, जिसका ही परिणाम रहा कि एस.ड़ी.एम.ओरछा पद पर आसीन श्री गर्ग ने 01 मई को भी रैली आयोजन की अनुमति नहीं दिए जाने सम्बन्धी पत्र पुर्व की तरह कार्यक्रम से ठीक एक दिन पुर्व जारी करके सी.पी.आई. के प्रति अपने दुर्भावना और सत्ता पक्ष सरकार के प्रति अपनी वफादारी को जाहिर कर दिया है। इसलिए सी.पी.आई.जिला परिषद नारायणपुर 08 मई को धरना-प्रदर्षन एवं रैली में एस.ड़ी.एम.ओरछा पद पर आसीन सुमित गर्ग को हटाओ का नारा सैकड़ो कि संख्या में साप्ताहिक बाजार बखरूपारा में विरोध प्रदर्शन कर रैली निकाला गया।
बस्तर संभाग हेड
अर्जुन देवांगन
9424287527
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन