अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : जिला नारायणपुर के पहाड़ी मंदिर में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का आयोजन किया गया
Ten Singh Thakur
Mon, May 11, 2026
पहाड़ी मंदिर में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का आयोजन
संस्कृति धर्म और आस्था को बचाए रखने की आवश्यकता है - जिला पंचायत अध्यक्ष
नारायणपुर, 11 मई 2026// सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 2026 का आयोजन 8 से 11 जनवरी 2026 तक गुजरात के सोमनाथ में महमूद गजनवी द्वारा मंदिर पर किए गए पहले आक्रमण (जनवरी 1026) के 1,000 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में, भारत की सांस्कृतिक एकता और दृढ़ता के प्रतीक के रूप में भव्य रूप से किया जा रहा है। गुजरात तट पर प्रभास पाटन में स्थित सोमनाथ मंदिर 12 पवित्र शिव ज्योतिर्लिंगों में से पहला ज्योतिर्लिंग है, जैसा कि शिव पुराण और द्वादश ज्योतिर्लिंग स्तोत्रम् में वर्णित है। मंदिर का उल्लेख स्कंदपुराण, श्रीमद्भागवत, शिवपुराण तथा ऋग्वेद जैसे प्राचीन ग्रंथों में मिलता है। यह वह निजधाम प्रस्थान लीला-स्थल भी है, जहाँ से भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी अंतिम यात्रा प्रारंभ की थी। इसे अत्यंत प्राचीन तीर्थधाम के रूप में पहचाना गया है, जिसकी महिमा वैदिक साहित्य में गंगा, यमुना और सरस्वती के समान बताई गई है।
वर्तमान (7वाँ) मंदिर स्वतंत्रता के बाद राष्ट्रीय पुनरुत्थान के प्रतीक के रूप में पुनर्निर्मित किया गया। देश के उप प्रधानमंत्री एवं प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने वर्ष 1947 में पुनर्निर्माण की पहल की। प्राण-प्रतिष्ठा राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्वारा 11 मई, 1951 को संपन्न हुई। पुनर्निर्माण को के.एम. मुंशी ने समर्थन दिया। सांस्कृतिक एवं बौद्धिक महत्त्व 1890 के दशक में स्वामी विवेकानंद ने सोमनाथ का दर्शन किया और इसे भारत की राष्ट्रीय जीवनधारा का प्रतीक बताया, जो बार-बार नष्ट होकर भी पुनः जन्म लेती रही है इसी आस्था को बनाए रखने के लिए जिले के पहाड़ी मंदिर में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का आयोजना किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, नगरपालिका अध्यक्ष इंद्रप्रसाद बघेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष पिंकी उसेण्डी, पार्षद रमशीला नाग, कमलापति मिश्रा, वरिष्ठ नागरिक बृजमोहन देवांगन, गौतम एस गोलछा ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत ओरछा के उपाध्यक्ष मगंड़ूराम नुरेटी, पार्षदगण, जिला पंचायत सदस्य संतनाथ उसेण्डी, अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई, एसडीएम अभयजीत मण्डावी, नगरपालिका सीएमओ रामचंद्र यादव सहित जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालुगण मौजूद थे।
बस्तर संभाग हेड
अर्जुन देवांगन
9424287527
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन