अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : खडकागांव में एनएसएम का सात दिवसीय शिविर संपन्न
Ten Singh Thakur
Mon, Dec 1, 2025
अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट
खड़कागांव में एनएसएस का सात दिवसीय शिविर सम्पन्न
• स्वयंसेवकों ने प्रस्तुत की सेवा, स्वच्छता और जागरूकता की मिसाल
शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नारायणपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा बस्तर विश्वविद्यालय, जगदलपुर के निर्देशानुसार ग्राम खड़कागांव में 24 से 30 नवम्बर 2025 तक सात दिवसीय विशेष शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस शिविर में 50 स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शिविर का उद्देश्य स्वयंसेवकों में सेवा-भाव, अनुशासन, सामाजिक जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण और नेतृत्व क्षमता का विकास करना था। स्वयंसेवकों ने प्रतिदिन प्रभात फेरी, योग, व्यायाम तथा श्रमदान करके विद्यालय परिसर, ग्राम गोठान, राउड़ मंदिर परिसर और गाँव की गलियों की सफाई की। गाँव में जल संरक्षण, नशामुक्ति, साक्षरता प्रसार, पौधारोपण, ग्राम सर्वेक्षण और सामाजिक संवाद जैसे महत्वपूर्ण कार्य भी सम्पन्न किए गए। प्रतिदिन सायंकाल आयोजित बौद्धिक परिचर्चाओं में मत्स्य विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, आयुष विभाग तथा पुलिस विभाग के विशेषज्ञों ने विविध विषयों पर मार्गदर्शन दिया, जिससे स्वयंसेवकों की जागरूकता, विचार-समृद्धि, सुरक्षा-बोध और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना मजबूत हुई।
समापन दिवस पर मुख्य अतिथि उप सरपंच रामसाय दुग्गा एवं अध्यक्ष प्राचार्य मनोज बागड़े ने स्वयंसेवकों के सेवाभाव, अनुशासन और सक्रिय सहभागिता की प्रशंसा की तथा समाज सेवा के लिए प्रेरित किया।
इसी अवसर पर स्वयंसेवकों की निष्ठा, उत्साह और सेवा-भाव को सम्मानित करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। विद्यालय परिवार की ओर से ग्राम के सहायक शिक्षक लम्बोदर साहू और प्रधानाध्यापक महेंद्र पुजारी को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम अधिकारी प्रवीण प्रधान, सहायक कार्यक्रम अधिकारी सुनील सोनकेवरे, शिक्षक पुष्कर नायक, सियाराम वर्मा तथा ग्रामवासियों के सहयोग से यह शिविर सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
उत्तर बस्तर संभाग हेड
अर्जुन देवांगन
9424287527
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन