Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

जिला नारायणपुर में गौ सेवा आह्वान अभियान की बैठक हुई संपन्न*

मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान 2026 जिला नारायणपुर

पहली ही बारिश मे बरसात के पानी से वार्ड क्रमांक 6 और 7 के मेन रोड मे नालियों का बुरा हाल, वार्ड वासीयों कि बड़ी परेशानी

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बढ़ा भारत का गौरव, मजबूत हुई सुरक्षा और विकास

नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर कलेक्टर व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

: अबूझमाड़ में आईटीबीपी की 38वीं वाहिनी द्वारा चार दिन में दूसरा नया कैम्प (COB) स्थापित — आदेर में सुरक्षा और विकास की नई पहल।

  तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट अबूझमाड़ में आईटीबीपी की 38वीं वाहिनी द्वारा चार दिन में दूसरा नया कैम्प (COB) स्थापित — आदेर में सुरक्षा और विकास की नई पहल। भारत सरकार के “नक्सल-मुक्त भारत बचाओ अभियान” और छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी “नियाद नेल्लानार योजना” के तहत, आईटीबीपी की 38वीं वाहिनी ने अबूझमाड़ के सुदूरवर्ती क्षेत्र आदेर (थाना–ओरछा, जिला–नारायणपुर) में दूसरा कंपनी ऑपरेटिंग बेस (COB) सफलतापूर्वक स्थापित किया है। इससे पूर्व 06 अक्टूबर 25 को COB इदवाया की स्थापना की गई थी। यह उपलब्धि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों, घने जंगलों और सीमित संसाधनों के बावजूद 38 वी वाहिनी आईटीबीपी के अधिकारियों एवं जवानों के अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। नए कैम्प से इस नक्सल-प्रभावित क्षेत्र में न केवल सुरक्षा सुदृढ़ होगी बल्कि विकास की गति भी तेज होगी। COB आदेर के माध्यम से स्थानीय ग्रामीणों को सुरक्षा, चिकित्सा, शिक्षा, संचार एवं अन्य मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी। इस स्थापना से क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगेगा और ग्रामीणों में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी। इस अवसर पर श्री रोशन सिंह असवाल, कमाण्डेंट 38वीं वाहिनी, श्री अशोक कुमार सिंह, द्वितीय कमान, श्री मनोज कुमार बहुगुणा, द्वितीय कमान (क्षे.मु. बैंगलुरू), श्री रोबिनशन गुरिया, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर, तथा आईटीबीपी एवं छत्तीसगढ़ पुलिस के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कमाण्डेंट श्री रोशन सिंह असवाल ने स्थानीय ग्रामीणों से संवाद किया तथा स्कूली बच्चों को मिठाई वितरित की। यह कदम भारत सरकार की नक्सल विरोधी रणनीति का हिस्सा है, जिसका लक्ष्य मार्च 2026 तक नक्सलवाद-मुक्त भारत बनाना है। संपादक तेन सिंह ठाकुर 6264064084

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन