Wed 05 Aug 2026

ब्रेकिंग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

: प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला पक्का मकान, इंदर राम के परिवार के चेहरे पर लौटी मुस्कान*

रचना ठाकुर कि रिपोर्ट... *प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला पक्का मकान, इंदर राम के परिवार के चेहरे पर लौटी मुस्कान*   दंतेवाड़ा, 15 सितम्बर 2025। विकासखंड गीदम अंतर्गत ग्राम पंचायत कौरगांव के श्री इंदर राम के चेहरे पर इन दिनों खुशियों की चमक साफ झलक रही है। वजह है प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत मिला नया आशियाना। इस क्रम में श्री इंदर राम बताते है कि वहां एक कृषि मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे, लंबे समय से कच्चे घर में जीवन गुजार रहे थे। मिट्टी की दीवारें और फूस की छत बरसात के दिनों में अक्सर टपकने लगती थीं, जिससे उनका परिवार कई कठिनाइयों से जूझता था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पक्के मकान का सपना उनके लिए असंभव सा था। लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने उनका यह सपना साकार कर दिया। वर्ष 2024-25 में पात्रता सूची में नाम आने के बाद इंदर राम को आवास निर्माण के लिए 1 लाख 20 हजार रुपये की राशि मिली। इसके साथ ही मनरेगा के तहत 90 दिवस की मजदूरी का भुगतान भी सीधे उनके बैंक खाते में किया गया। नया मकान बनने के बाद इंदर राम और उनके परिवार की जिंदगी में बड़ा बदलाव आया है। अब वे सुरक्षित छत तले रह रहे हैं, जहाँ आत्मसम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा की नई अनुभूति हो रही है। इंदर राम बताते हैं कि यह घर उनके लिए केवल चार दीवारें नहीं बल्कि आत्मविश्वास और नई उम्मीदों का प्रतीक है। जिला ब्यूरो प्रमुख दंतेवाड़ा रचना ठाकुर 7000297169

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन