Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

जिला नारायणपुर में गौ सेवा आह्वान अभियान की बैठक हुई संपन्न*

मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान 2026 जिला नारायणपुर

पहली ही बारिश मे बरसात के पानी से वार्ड क्रमांक 6 और 7 के मेन रोड मे नालियों का बुरा हाल, वार्ड वासीयों कि बड़ी परेशानी

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बढ़ा भारत का गौरव, मजबूत हुई सुरक्षा और विकास

नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर कलेक्टर व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

: अर्जुन देवांगन की रिपोर्ट ग्रामीण परिवहन संघ जिला नारायणपुर के द्वारा नई ट्रक लेने के लिए अनुमति पत्र देना प्रारंभ किया

अर्जुन देवांगन की रिपोर्ट ग्रामीण परिवहन संघ जिला नारायणपुर के द्वारा नई ट्रक लेने के लिए अनुमति पत्र देना प्रारंभ किया     ग्रामीण परिवहन संघ जिला नारायणपुर के द्वारा प्राप्त आवेदनों में से छंटनी कर यूनियन के अध्यक्ष महोदय एवं पदाधिकारियों के द्वारा 16 चक्का की नई ट्रक लेने के लिए अनुमति पत्र प्रदान करना प्रारंभ कर दिया है, जिससे परिवहन व्यापार से ग्रामीण क्षेत्र एवं शहरी क्षेत्रों से से जुड़ने के लिए नए लोगों को शुभ अवसर मिल रहा है, आज के युवाओं में सबसे बड़ी समस्या है कि इतना पढ़ लिख कर रोज़गार के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है, सरकारी नौकरी मिलना मान के चलो अब नहीं के बराबर है, नारायणपुर जिले में आने वाले समय में नारायणपुर जिले का मुख्य व्यापार ट्रांसपोर्टिंग का ही रहेगा, और ट्रक लाइन से जुड़े जितने भी प्रकार का व्यापार है, जैसे टायर पंचर बनाना, होटल वाले, पार्ट्स दुकान और भी जितने प्रकार के दुकानें जो इस ट्रांसपोर्ट से जुड़े है, सभी लोगों का व्यापार जगत में क्रांति लाएगी, बस शर्ते यही है जो भी सत्ता पक्ष के पार्टी आते है वो सिर्फ वादे तो करते हैं, पर जमीनी हकीकत कुछ और रहती है, वर्तमान में नारायणपुर जिले का सबसे बड़ी समस्या रोड का है, अगर अंतागढ़ से कोंडागांव और नारायणपुर से ओरछा मार्ग जल्द से जल्द रोड का निर्माण हो सकेगा तो नारायणपुर जिले वासियों का विकास को कोई नहीं रोक पायेगा। उत्तर बस्तर संभाग हेड अर्जुन देवांगन

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन