Sat 20 Jun 2026

ब्रेकिंग

जिला नारायणपुर में गौ सेवा आह्वान अभियान की बैठक हुई संपन्न*

मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान 2026 जिला नारायणपुर

पहली ही बारिश मे बरसात के पानी से वार्ड क्रमांक 6 और 7 के मेन रोड मे नालियों का बुरा हाल, वार्ड वासीयों कि बड़ी परेशानी

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बढ़ा भारत का गौरव, मजबूत हुई सुरक्षा और विकास

नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर कलेक्टर व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : रावघाट/नारायणपुर 41 वे खान वार्षिक सुरक्षा पखवाड़ा समारोह का आयोजन किया गया

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट

रावघाट /नारायणपुर - सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के रावघाट लौह अयस्क खदान में खान सुरक्षा महानिदेशालय बिलासपुर एवं रायगढ़ परिक्षेत्र के तत्वाधान में 41वें खान वार्षिक सुरक्षा पखवाड़ा समारोह का आयोजन किया गया। सुरक्षा पखवाड़ा के तहत खान सुरक्षा महानिदेशालय द्वारा नामित निरीक्षण दल द्वारा खदान का अवलोकन किया गया ।

इस वर्ष यह कार्यक्रम बारूद के रखरखाव तथा सदुपयोगिता विषय पर आयोजित किया गया था ।अधिशासी निदेशक(रावघाट) श्री अरुण कुमार तथा मुख्य महाप्रबंधक श्री अनुपम बिष्ट के नेतृत्व में रावघाट खदान को धातु युक्त खान विनियम 1961 में उल्लेखित समस्त सुरक्षा दिशा-निर्देशों के अनुसार दुरुस्त किया गया। वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य खदानों में सुरक्षा संस्कृति को बढ़ावा देना, कर्मचारियों को प्रशिक्षित करना, और शून्य दुर्घटना के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जागरूकता बढ़ाना था।

इस अवसर पर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण करने पहुंचे कार्यक्रम के संयोजक श्री संतोष शर्मा , सदस्य श्री संजय यादव (सेफ्टी मैनेजर) और श्री विक्रांत सिंह परिहार (वर्कमैन इंस्पेक्टर) की कार्यक्रम मे गरिमामय उपस्थिति रही।

निरीक्षण दल के संयोजक श्री संतोष शर्मा के नेतृत्व में निरीक्षण दल ने रावघाट माइंस के अंजरेल ब्लॉक स्थित मुख्य कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर वृक्षारोपण किया। यह पर्यावरण संरक्षण के प्रति रावघाट माइंस की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ करते हुए रावघाट माइंस मैनेजर श्री के.के.गुप्ता ने खदान से संबंधित सुरक्षा एवं सावधानियों के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सुरक्षा सिर्फ नियमों का पालन नहीं, बल्कि हर कर्मचारी के जीवन का अभिन्न अंग है। इस अवसर पर निरीक्षण दल के सदस्य श्री संजय यादव और श्री विक्रांत सिंह परिहार ने रावघाट माइंस में अपनाए गए उच्च सुरक्षा मानकों की विशेष रूप से तारीफ करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास खदान को एक सुरक्षित कार्यस्थल बनाने की दिशा में उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हैं। कार्यक्रम में उपमहाप्रबंधक श्री वागेश तिवारी ने खदान के सुरक्षित परिवेश की विस्तृत जानकारी देते हुए प्रबंधन की प्रतिबद्धता को दोहराया।

सुरक्षा मानकों के निरीक्षण दल के संयोजक श्री संतोष शर्मा ने अपने मुख्य संबोधन में प्रेरक और व्यावहारिक संदेश देते हुए कहा कि सुरक्षा मानकों की सिर्फ जानकारी होना पर्याप्त नहीं है। इस जानकारी को व्यवहार में लाना होगा। सुरक्षा एक साझा जिम्मेदारी है जो सुरक्षा को नियमों के बजाय संस्कार बनाने पर जोर देता है।

कार्यक्रम के अंत में उपमहाप्रबंधक श्री डी.एन. रस्तोगी ने उपस्थित अतिथियो और कर्मचारियों को संबोधित कर इस सफल आयोजन की सराहना करते हुए इस कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।संपूर्ण कार्यक्रम का प्रभावी संचालन उपमहाप्रबंधक श्री उपेंद्र सिंह ने किया।सुरक्षा पखवाड़ा में चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करने के लिए दंडकवन स्वास्थ्य केंद्र से डॉ.ओमप्रकाश टंडन एवं खोडगांव स्वास्थ्य केंद्र से डॉ.जितेश वर्मा और अन्य मेडिकल स्टाफ मौजूद रहे। 41वें खान वार्षिक सुरक्षा पखवाड़ा कार्यक्रम के सफलतापूर्ण आयोजन में श्री अविनाश बारसा, श्री दिलीप ठाकुर,श्री प्रसिक, श्री देवेंद्र मरकाम, श्री एस मनोज , श्री डी मधु, श्री उमेश लाटिया, श्री अजय यदु, श्री रामा यदु, श्री मोरध्वज, श्री प्रदीप, श्री प्रशांत, श्री सूर्य प्रकाश उइके, श्री गजेंद्र, श्री हरी यदु, श्री चन्दू कोरेटी, श्री भुवनेश्वर, श्री बंशीलाल दुग्गा, श्री सुरेश नूरेटी, देव माइनिंग से उमेश साहू, एन सी नाहर कंपनी के श्री राजेश सिंह व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

उत्तर बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन