Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

जिला नारायणपुर में गौ सेवा आह्वान अभियान की बैठक हुई संपन्न*

मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान 2026 जिला नारायणपुर

पहली ही बारिश मे बरसात के पानी से वार्ड क्रमांक 6 और 7 के मेन रोड मे नालियों का बुरा हाल, वार्ड वासीयों कि बड़ी परेशानी

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बढ़ा भारत का गौरव, मजबूत हुई सुरक्षा और विकास

नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर कलेक्टर व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : राम लल्ला दर्शन योजना: कोंडागांव से अयोध्या धाम के लिए तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना

*जिला जनसम्पर्क कार्यालय कोण्डागांव*

*समाचार*

*राम लला दर्शन योजना : कोंडागांव से अयोध्या धाम के लिए तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना*

*कोंडागांव, 19 नवम्बर 2025/* राम लला दर्शन योजना के अंतर्गत कोंडागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का एक दल अयोध्या धाम के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के इस दल को कोंडागांव नगर के अंबेडकर चौक से रात्रि 9 बजे नगरपालिका अध्यक्ष श्री नरपति पटेल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर श्री पटेल ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह योजना प्रदेशवासियों को अध्यात्मिक सशक्तिकरण और रामभक्ति से जोड़ने का एक ऐतिहासिक प्रयास है, जो मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की दूरदृष्टि और जनकल्याणकारी सोच का परिणाम है। श्रद्धालुओं का यह जत्था बस द्वारा राजनांदगांव तक की यात्रा करेगा, इसके पश्चात ट्रेन से अयोध्या धाम के लिए प्रस्थान करेगा। जत्थे में शामिल श्रद्धालु प्रभु श्रीराम के दर्शन को लेकर अत्यंत उत्साहित और भावविभोर नजर आए। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री जसकेतू उसेण्डी, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री टोमेन्द्र ठाकुर, श्री मनोज जैन, श्री दीपेश अरोरा, श्री कुलवंत चहल, पार्षद श्री हर्ष ढिल्लन सहित उप संचालक पंचायत श्री बलराम मोरे, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा राम लला दर्शन योजना के माध्यम से राज्य के हजारों श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम की यात्रा कराने की पहल की गई है। योजना का उद्देश्य नागरिकों को धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना और आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करना है।

*क्रमांक-1137/देवेन्द्

उत्तर बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन