Fri 31 Jul 2026

ब्रेकिंग

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

मूसलाधार बारिश में अबूझमाड़ का जंगल और पेड़ बना BSF जवानो का जीवन रक्षक

गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय

तेन सिंह ठाकुर : नगर के बंगला पारा वार्ड क्रमांक 04 में जन समस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन।

नगर के बंगला पारा वार्ड क्रमांक 04 में जन समस्या निवारण शिविर हुआ आयोजन।

शिविर में कुल 49 आवेदन प्राप्त हुआ जिसमें 42 मांग पत्र 07 शिकायत रहा शामिल है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप राज्य में सुशासन की स्थापना सुनिश्चित करने हेतु प्रत्येक स्तर पर शासकीय कामकाज में पारदर्शिता लाने एवं शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु राज्य में शुरू किए गए सुशासन तिहार के प्रति नारायणपुर जिलेवासियों एवं आवेदकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सुशासन तिहार 2026 के 7वें दिन शहर के बंगला पारा वार्ड में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुँचकर अपने मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत किया है।

लोग अब दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाएंगे, बल्कि सरकार खुद उनके दरवाजे तक पहुंचेगी, जिसके तहत् जिले में आज से सुशासन तिहार 2026 की शुरुआत हो गई है। 1 मई से 10 जून तक चलने वाला यह अभियान जिला प्रशासन को सीधे जनता से जोड़ने का प्रयास है, जहां लोगों की समस्याएं सुनी ही नहीं जाएंगी, बल्कि मौके पर ही समाधान देने की व्यवस्था भी की गई है। समाधान शिविरों के जरिए मौके पर ही फाइल तैयार होगी और वहीं तुरंत निपटारा भी किया जाएगा। इसमें नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन जैसे राजस्व मामलों के साथ-साथ मनरेगा की लंबित मजदूरी, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र, बिजली, ट्रांसफार्मर और पेयजल, आधार कार्ड, राशनकार्ड, आयुष्मान कार्ड, महतारी वंदन, पेंशन, श्रम कार्ड, जैसी विभिन्न विभागों के योजनाओं से लाभ लेने विशेष रूप से शामिल किया गया है। इन शिविरों में केवल आवेदन स्वीकार करने तक सीमित नहीं रहा जाएगा, बल्कि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मौके पर ही दिया जाएगा और प्रत्येक आवेदन का अधिकतम एक महीने के भीतर निराकरण सुनिश्चित किया गया है।

बंगला पारा वार्ड मे शामिल होकर अपनी अपनी समस्याओं के निराकरण करने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। शिविर में जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा अपने अपने विभागों की जानकारी देते हुए योजनाओं के बारे में बताया और योजनाओं का लाभ लेने प्रेरित किया।

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष इंद्रप्रसाद बघेल , पार्षद गण रामशिला नाग, कीर्ति पोटाई,केपी मिश्रा, संतोष कुमार गोटा,संगीता जैन, संजय नंदी, हेमंत पात्र, कौशल नेहा कश्यप, प्रवीण गोलछा मुख्य नगरपालिका अधिकारी रामचंद्र यादव तथा विभिन्न विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौके पर उपस्थित थे।

प्रधान संपादक

तेन सिंह ठाकुर

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन