Thu 18 Jun 2026

ब्रेकिंग

जिला नारायणपुर में गौ सेवा आह्वान अभियान की बैठक हुई संपन्न*

मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान 2026 जिला नारायणपुर

पहली ही बारिश मे बरसात के पानी से वार्ड क्रमांक 6 और 7 के मेन रोड मे नालियों का बुरा हाल, वार्ड वासीयों कि बड़ी परेशानी

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बढ़ा भारत का गौरव, मजबूत हुई सुरक्षा और विकास

नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर कलेक्टर व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

: आई.टी.बी.पी. 29वीं वाहिनी द्वारा पर्यावडीरण संरक्षण का संदेश देते हुये स्कूली बच्चो के साथ किया गया फलदार एवं छायादार पौधो का रोपण।

सुरेश सोनी की रिपोर्ट आई.टी.बी.पी. 29वीं वाहिनी द्वारा पर्यावडीरण संरक्षण का संदेश देते हुये स्कूली बच्चो के साथ किया गया फलदार एवं छायादार पौधो का रोपण।   29वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आई.टी.बी.पी) द्वारा दिनांक 27.07.2025 को नारायणपुर जिले के सी.ओ.बी क्षेत्र धनोरा में रविवार को पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधा रोपण किया गया। इसकी पहल 29वीं वाहिनी कमांडेंट श्री दुष्यंत राज जायसवाल एवं श्री दीपक सेमल्टी द्वितीय कमान के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में आस-पास के स्थानीय लोगो का सहयोग भी उल्लेखनीय रहा। इस दौरान स्कूली बच्चे, शिक्षक, ग्रामीणों को पौधा रोपण संबंधित जानकारी दी गई जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरियाली को बढ़ावा देना तथा स्थानीय समुदाय में जागरूकता फैलाना था। यह पहल हरित-भारत, स्वच्छ भारत अभियान को समर्थन देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अभियान में ग्रामिण, स्कूल के शिक्षक, विद्यार्थीयों और जन प्रतिनिधियो ने उत्साह पुर्वक भाग लिया।   आई.टी.बी.पी. 29वीं वाहिनी कमांडेंट श्री दुष्यंत राज जायसवाल के मार्गदर्शन में कन्या विद्यालय धनोरा में 100 फलदार जैसे कटहल, आम, अमरूद, आवला व छायादार पौधो का रोपण किया गया। इस अवसर पर आसपास के ग्रामवासियों को भी आमंत्रित किया गया, जिन्हें पौधों की देखभाल के महत्व के बारे में बताया गया।   पौधा रोपण कार्यक्रम के माध्यम से सुरक्षा बल और आमजन के बीच परस्पर संवाद व विश्वास को और मजबूत किया गया एंव सभी के लिए जलपान का आयोजन किया गया। सी.ओ.बी धनोरा का यह वृक्षारोपण कार्यक्रम न केवल पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा, बल्कि यह भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल की मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक उत्तरदायित्व को भी उजागर करता है। शिविर में सहायक कमांडेंट श्री हेमराज सिंह सी.ओ.बी. धनोरा, नि० संतोष कुमार झा, नि० राजकिशोर साथ में थाना प्रभारी (धनोरा) पीयूष कटियार, हिमवीर, स्कूल बच्चे और शिक्षक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। प्रधान संपादक तेनसिंह ठाकुर 6264046084 रिपोर्टर -सुरेश सोनी नारायणपुर

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन