Wed 05 Aug 2026

ब्रेकिंग

रावघाट बीएसपी प्रबंधन की मनमानी नही चलेगी बिना व्यवस्था किये माइंस चलाना बंद करे-नरेन्द्र नाग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

: भाजयुमो की भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब ।उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा व मंत्री केदार कश्यप ने दिखाई हरी झंडी

तेन सिंह ठाकुर भाजयुमो की भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब ।उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा व मंत्री केदार कश्यप ने दिखाई हरी झंडी   नारायणपुर - भाजयुमो जिला नारायणपुर द्वारा प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर "हर घर तिरंगा - हर मन तिरंगा" अभियान अंतर्गत विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा को जिला पंचायत कार्यालय के सामने से छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और केबिनेट मंत्री व नारायणपुर विधायक केदार कश्यप ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मोटरसायकल रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होकर जयस्तंभ चौक में समाप्त हुई। भारत माता की जय, वंदे मातरम और तिरंगा झंडा जिंदाबाद के नारों से शहर गूंज उठा। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा तिरंगा केवल झंडा नहीं, देश की आत्मा और हमारे गर्व का प्रतीक है। युवाओं का जोश देखकर विश्वास होता है कि राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल है।" वनमंत्री केदार कश्यप ने कहा यह आयोजन युवाओं की देशभक्ति और संगठन के प्रति समर्पण का प्रमाण है। आज के युवा जिस तरह नेतृत्व कर रहे हैं, वह सराहनीय है।" भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज जैन ने कहा हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से हम स्वतंत्रता की भावना को घर-घर तक पहुंचा रहे हैं। यह तिरंगा यात्रा हमारी संस्कृति, शौर्य और संकल्प का प्रतीक है। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संध्या पवार, अध्यक्ष जिला पंचायत नारायण मरकाम, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रूपसाय सलाम, भाजपा नेता गौतम गोलछा, नरेंद्र मेश्राम,पार्षदगण रमशीला नाग, संगीता जैन, कृति पोटाई,सुदीप झा, मरण शील, प्रशांत सिंह, कमल कोर्राम, दीपेंद्र भोयर, बिस्सु दत्ता, निलेश बघेल, घुड बघेल, हेमंत भोई, नानू नाग , सूर्यपाल दुबे, उज्जवल सोनी सहित अन्य भाजयुमो पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण उपस्थित थे। प्रधान सम्पादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन