Sat 20 Jun 2026

ब्रेकिंग

जिला नारायणपुर में गौ सेवा आह्वान अभियान की बैठक हुई संपन्न*

मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान 2026 जिला नारायणपुर

पहली ही बारिश मे बरसात के पानी से वार्ड क्रमांक 6 और 7 के मेन रोड मे नालियों का बुरा हाल, वार्ड वासीयों कि बड़ी परेशानी

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बढ़ा भारत का गौरव, मजबूत हुई सुरक्षा और विकास

नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर कलेक्टर व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट : नक्सल क्षेत्र प्रोत्साहन राशि भुगतान न होने से नाराज डॉक्टर गए हड़ताल पर, आज से ओपीडी बंद

नक्सल क्षेत्र प्रोत्साहन राशि भुगतान न होने से नाराज डॉक्टर गए हड़ताल पर, आज से ओपीडी बंद,मरीज बेहाल सरकार की चुप्पी जनता को पड़ रही भारी

नक्सल क्षेत्र प्रोत्साहन राशि के 12 माह से लंबित भुगतान को लेकर आज नारायणपुर जिला में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित रहीं। जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) से लेकर सब-हेल्थ सेंटर (SHC) तक सभी OPD सेवाएं पूरी तरह बंद रहीं।

इस दौरान डॉक्टरों, स्टाफ नर्सों, RMA एवं ANM ने एकजुट होकर सरकार की उपेक्षा के खिलाफ नारेबाज़ी की और लंबित CRMC राशि के तत्काल भुगतान की मांग की। OPD बंद रहने से दूर-दराज़ क्षेत्रों से आए मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

डॉक्टरों ने कहा कि उन्हें जनता के प्रति पूरी संवेदना है, इसी कारण उन्होंने लगातार 12 महीनों तक धैर्य रखा, लेकिन बार-बार आश्वासन के बावजूद सरकार की उदासीनता ने उन्हें यह कठोर कदम उठाने पर मजबूर किया। उन्होंने स्पष्ट रूप से मांग की कि चल रहे छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र में स्वास्थ्य मंत्री द्वारा तत्काल घोषणा कर भुगतान आदेश जारी किया जाए, ताकि जनहित में सेवाएं पुनः शुरू की जा सकें।

लस्वास्थ्यकर्मियों ने चेतावनी भी दी कि फिलहाल किसी प्रकार की जीवन-रक्षक सेवाओं में बाधा नहीं आई है, लेकिन यदि सरकार ने अब भी मांगों पर ध्यान नहीं दिया, तो वे आंदोलन को और तेज करने, आपातकालीन सेवाओं, MLC एवं पोस्टमार्टम कार्यों पर भी निर्णय लेने को बाध्य होंगे।

संपादक तेन सिंह ठाकुर

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन