अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : महिला महाविद्यालय में मनाया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस
Ten Singh Thakur
Mon, May 11, 2026
महिला महाविद्यालय में मनाया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस*
नारायणपुर:-राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2026 पर महिला महाविद्यालय में सोमवार को माय भारत नारायणपुर के विशेष सौजन्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर आधारित तकनीकी पोस्टर एवं प्रेजेंटेशन की प्रस्तुतियां दीं, जिनमें स्वास्थ्य, खनन सुरक्षा, हरित ऊर्जा और मस्तिष्क-संचालित तकनीकों से जुड़े नवाचार शामिल है. कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ.अनिल कुमार भतपहरी हिंदी विभाग ने किया. उन्होंने विभिन्न प्रकार की तकनीकी के पहलुओं पर जानकारी दिए। महाविद्यालय के प्राचार्य श्री बी .डी. चांडक ने छात्राओं को संबोधित में पर्यावरण-मित्र तकनीकों को अपनाने और नवाचार में सक्रिय बने रहने की अपील की. हेमेंद्र साहू भौतिक विभाग ने बताया कि छात्राओं कि ओर से प्रस्तुत 25 पोस्टर में से तीन प्रमुख प्रोजेक्टों में एआई, स्मार्ट और स्पेस टेक्नोलोजी क्वांटम कंप्यूटिंग, सेंसर, बैटरी आदि शामिल रहे. इन प्रस्तुतियों ने आधुनिक विज्ञान के साथ-साथ समाज और पर्यावरण से जुड़े जिम्मेदारियों को भी उजागर किया. कार्यक्रम का समापन प्रेरक संदेशों के साथ हुआ, इस कार्यक्रम में सुश्री निहारिका शोरी कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना ने कहा कि जिसमें छात्रों को तकनीकी खोज और नवाचार की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर प्रथम स्थान गीतांजलि हिड़को, द्वितीय स्थान गीतेश्वरी एवं तृतीय स्थान कविता ने प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। महिला महाविद्यालय इस अवसर पर छात्राओं के भीतर वैज्ञानिक चेतना और सामाजिक उत्तरदायित्व को मजबूत करने के अपने संकल्प को दोहराया. कार्यक्रम का सफलतापूर्वक मंच संचालन कु. दीपिका कोर्राम अतिथि व्याख्याता रसायन विभाग ने की। इस अवसर पर अधिकारी कर्मचारी एवं 80 छात्राओं की उपस्थिति हुई।
बस्तर संभाग हेड
अर्जुन देवांगन
9424287527
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन