तेन सिंह ठाकुर : जिला अपर सत्र न्यायालय नारायणपुर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन
Ten Singh Thakur
Sat, May 9, 2026
जिला अपर सत्र न्यायालय नारायणपुर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन
श्रीमान खिलावन राम रिगरी जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के आदेशानुसार एवं सुश्री गायत्री साय सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के आदेश अनुसार जिला अपर सत्र न्यायालय नारायणपुर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। श्रीमान जितेंद्र कुमार ठाकुर अपर सत्र न्यायाधीश नारायणपुर एवं श्रीमती बरखा रानी वर्मा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नारायणपुर के द्वारा मां सरस्वती की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलित कर नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ किया गया। *
इस अवसर पर *श्री चंद्र प्रकाश कश्यप* रिटेनर अधिवक्ता नारायणपुर ने जानकारी दिया की मोटर दुर्घटना दावा के प्रकरण में पीड़िता या मृतक के परिजनों के द्वारा किया दावा में बीमा कंपनी या वाहन स्वामी से नेशनल लोक अदालत में राजीनामा किया जा सकता है एवं * नेशनल लोक अदालत में बताया गया कि नेशनल लोक अदालत में पक्ष कार के द्वारा न्याय शुल्क अदा किया गया है राजीनामा होने पर न्याय शुल्क को वापस प्रदान किया जाता है पक्षकारों को निर्णय के प्रति लिपि निशुल्क प्रदान की जाती है *श्रीमान जितेंद्र कुमार ठाकुर जिला अपर सत्र न्यायाधीश द्वारा** नेशनल लोक अदालत के संबंध में बताया गया कि पक्षकारों को अधिक से अधिक राजीनामा करके आपसी समझौता करने की सलाह दी गई। एवं सभी विभाग एवं पक्षकारों को नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरण को सुलह करने की सलाह दिया गया।
* *श्रीमान जितेंद्र कुमार ठाकुर* खण्डपीठ क्र . 01 में प्रकरण में बैंक रिकवरी प्रकरण 319 में से 319 प्रकरण निपटाया गया। ₹35000 रुपए वसूली की गई। नगरपालिका जलकर 657 प्रकरण में से 657 प्रकरण निपटाया गया। ₹ 427000 रूपए वसूली की गई। BSNL के 50 में से 50 प्रकरण का निपटारा किया गया राजस्व न्यायालय का 25 प्रकरण में से 25 का निपटारा किया गया । बिजली बिल का 450 में से 450 प्रकरणों का निपटारा किया गया मोटर दुर्घटना दावा के चार प्रकरण में से 01 प्रकरण का निराकरण किया गया। 1600000₹ पीड़िता को दिलाया गया ।
मध्यस्थता के 02 प्रकरणों में से 01 प्रकरण का निराकरण कराया गया 320148₹ की वसूली की गई
पीठासीन अधिकारी *श्रीमती बरखा रानी वर्मा* खण्ड पीठ क्रमांक 02 में चेक बाउंस धारा प्रराक्रम्य लिखित अधिनियम का 8 प्रकरण में से 1 प्रकरण निपटाया गया।₹150000 रूपए वसूली की गई।समरी प्रकरण में 5 में से 5 प्रकरण निपटाया गया। ₹ 1000 वसूली की गई। Traffic चलान के 715 प्रकरण में से 71700₹ वसूली की गई ।
BSNL विभाग, केनरा बैंक, स्टेट बैंक, विद्युत विभाग, नगर पालिका, यूनियन बैंक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा, सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया जिला अंतव्यवसायी विकास समिति नारायणपुर नेशनल लोक अदालत में उपस्थित रहे और विशेष सहयोग किया। इस अवसर पर समस्त पक्ष कार न्यायिक कर्मचारीगण, अधिवक्तागण एवं समस्त अधिकार मित्र (पैरालीगल वालिंटियर) उपस्थित रहे।
प्रधान संपादक
तेन सिंह ठाकुर
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन