Wed 05 Aug 2026

ब्रेकिंग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

: नारायणपुर से कोंडागांव रोड कोकोडी के पास पिछले 7 दिनों से हैं जाम 130 डी रोड

अर्जुन देवांगन की रिपोर्ट नारायणपुर से कोंडागांव रोड 130 डी में कोकोडी के पास आज 7 वे दिन भी अब तक रोड नहीं खुल पाई है, जिससे आवागमन का साधन इस रोड में मानो नहीं के बराबर है, अब तक ठेकेदार और शासन प्रशासन की ओर से कोई भी उचित व्यवस्था नहीं कर पाई है, [video width="474" height="848" mp4="https://cgfastnews24.com/storage/2025/10/VID-20251007-WA0059.mp4"][/video] बस संचालक एवं इमरजेंसी वाले मजबूरन नारायणपुर से कोंडागांव जाने के लिए दूसरे रोड एढ़का रोड से होते हुए बड़ेडोंगर से फरसगाव या बोरगांव रोड पर निकलते है , जिससे आम जनता एवं बस संचालकों को भारी दिक्कतों का सामना कर पड़ रहा है, सिंगल रोड होने की वजह से विपरीत दिशा से आने वाले गाड़ियों को साइड भी देना किसी दुर्घटना को न्यौता देने के बराबर है, फिलहाल नारायणपुर जिले वासियों को कोंडागांव, जगदलपुर या कोई अन्य जिलों में जाना है तो नारायणपुर से अंतागढ़ रोड या फिर एढ़का रोड से कोंडागांव रोड जाने के लिए मजबूर है, अब देखना यह होगा कि नारायणपुर से कोंडागांव रोड 130 डी का फिर से सुचारू रूप से चालू कब होगा।
  उत्तर बस्तर संभाग हेड अर्जुन देवांगन

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन