Wed 05 Aug 2026

ब्रेकिंग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : नारायणपुर अंतागढ़ रोड जाम धान खरीदी केंद्र को बंद करने के विरोध में

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट अंतागढ़ नारायणपुर मार्ग को ग्रामीणों के द्वारा कर्रेगांव में धान खरीदी को बंद करने के विरोध में नारायणपुर और अंतागढ़ रोड को चक्का जाम किया गया है,

ग्रामीणों और अंतागढ़ निवासियों का कहना हैं कि पिछले वर्ष करैगांव में धान खरीदी केंद्र खोला गया था, लेकिन इस वर्ष खरीदी केंद्र को बंद कर पूर्व में जो धान खरीदी केंद्र थे उसी में ही धान की खरीदी की जायेगी, जिसको लेकर ग्रामीणों और अंतागढ़ निवासियों में भारी आक्रोश है।

पिछले साल के धान खरीदी केंद्र के बंद हो जाने से किसानों को अपनी धान को बेचने में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए आस पास के ग्रामीणों के द्वारा अपनी मांगों को लेकर इतनी कड़कड़ाती ठंड में भी चक्काजाम कर मांगो को पूरा करने के लिए मजबूर है, जब तक मांग पूरी नहीं होगी तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म नहीं होगा ऐसा धरना प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना हैं।

उत्तर बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन