Sat 20 Jun 2026

ब्रेकिंग

जिला नारायणपुर में गौ सेवा आह्वान अभियान की बैठक हुई संपन्न*

मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान 2026 जिला नारायणपुर

पहली ही बारिश मे बरसात के पानी से वार्ड क्रमांक 6 और 7 के मेन रोड मे नालियों का बुरा हाल, वार्ड वासीयों कि बड़ी परेशानी

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बढ़ा भारत का गौरव, मजबूत हुई सुरक्षा और विकास

नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर कलेक्टर व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : विधायक सुश्री लता उसेंडी ने चौड़ांग में 07 करोड़ 18 लाख के सड़क निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट

*विधायक सुश्री उसेंडी ने चौड़ग में 07 करोड़ 18 लाख के सड़क निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन*

*ग्राम चौड़ग से चलका तक 06 किलोमीटर तक पक्की सड़क का होगा निर्माण*

*कोंडागांव, 06 दिसम्बर 2025/* बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने शनिवार को ग्राम चौड़ग में 07 करोड़ 18 लाख रुपए की लागत के चौड़ग से ग्राम चलका तक कुल 06 किलो मीटर लंबाई के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। विधायक सुश्री उसेंडी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गांवों में पक्की सड़क मार्ग के निर्माण से ग्रामवासियों को आवागमन में सुविधा होगी और विकास कार्यों में गति आएगी।

विधायक सुश्री उसेंडी द्वारा कार्यक्रम में दिव्यागजनों को 01 व्हील चेयर, 01 बैसाखी और 03 श्रवण यंत्र प्रदाय किया गया। इस दौरान समाज कल्याण विभाग द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत ग्रामीणों को जागरूक किया गया। साथ ही कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव, प्रौद्योगिकी विभाग, श्रम विभाग, सी ए टी भारत गैस एजेंसी कोण्डागांव, जिला स्वास्थ्य समिति कोण्डागांव और वन विभाग द्वारा शिविर लगाई गई।

इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष अनीता कोर्राम, उपाध्यक्ष श्री टोमेंद्र ठाकुर, जितेन्द्र सुराना, जनपद सदस्य मानबती कोर्राम, संतोष पात्रे, अश्वनी पाण्डे, आसमन नेताम, रिषभ देवांगन, प्रदीप नाग, विकास दुआ, नागेश देवांगन, शीतल पटेल, जैनेन्द्र ठाकुर, पार्षद सोनामणि पोयाम, संतोष सिंह, लक्ष्मी ध्रुव, सुष्मा खोब्रागड़े, डोके राम नेताम, मंगलू राम नेताम, चुन्नीबाई शोरी, रूपती कोर्राम, मंगनी बाई, नेताम, दयाबती मरावी, रामलाल सलाम, आसमन नेताम सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

उत्तर बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन