Fri 31 Jul 2026

ब्रेकिंग

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

मूसलाधार बारिश में अबूझमाड़ का जंगल और पेड़ बना BSF जवानो का जीवन रक्षक

गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय

तेन सिंह ठाकुर : राजपूत महा संघ के अध्यक्ष बने जितेंद्र सिंह ।

राजपूत महा संघ के अध्यक्ष बने जितेंद्र सिंह ।

19 खाप के विलय के साथ बना महासंघ।

सर्व क्षत्रिय राजपूत महासंघ की पहली वार्षिक आम सभा महाराणा प्रताप सांस्कृतिक भवन अरविंद नगर में सम्पन्न हुआ। ऐतिहासिक सम्मेलन में 19 अलग अलग खाप के राजपूत संगठनों ने विलय कर महा संघ में एकजुटता दिखाई।

कार्यक्रम की शुरुवात भगवान राम और महाराणा प्रताप के छाया चित्र की पूजा-अर्चना तथा राष्ट्र गान के साथ हुई ।

नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। महा संघ के पदाधिकारियों का चुनाव निर्वाचन अधिकारी नीरज सिंह,कपिल सिंह व रमेश सिंह के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। जितेन्द्र सिंह सर्व सहमति से अध्यक्ष चुने गए वहीं रतन सिंह उपाध्यक्ष, गजेंद्र सिंह कोषाध्यक्ष, रमेश सिंह महासचिव नियुक्त हुए। सभी नव नियुक्त पदाधिकारी समाज के प्रति निष्ठा से कार्य करने की शपथ ली । सम्मेलन में वार्षिक आय - व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत कर संघ के भविष्य की रणनीति और कार्ययोजना को लेकर चर्चा हुई। कार्यक्रम का संचालन भूपेंद सिंह ने किया। महा संघ के पहली आम सभा में 19 खाप के पदाधिकारी,संरक्षक शामिल हुए , पदाधिकारियों का कहना था शीघ्र ही कार्यकारणी का विस्तार किया जाएगा। जिससे महासंघ की गतिविधियों की पूरे प्रदेश में गति दी जा सके।

प्रधान संपादक

तेन सिंह ठाकुर

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन