Wed 05 Aug 2026

ब्रेकिंग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : नारायणपुर को जिला बने 17 साल हो गए लेकिन जिले का विकास से जिले वासी अभी भी है कोसो दुर

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट

*दिनांक 17/11/2025

*जिला बनेनारायणपुर के 17 सालो मे बीजेपी कांग्रेस वालो ने मिलकर नारायणपुर जिलेवासियो के सपनो को चकनाचूर करने का काम किया ओर कार्पोरेट घरानो की गुलामी कर अपना घर भरने का काम किया -नरेन्द्र नाग अध्यक्ष बस्तर लोकसभा आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़*

आज आम आदमी पार्टी के बस्तर लोकसभा अध्यक्ष नरेन्द्र नाग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि नारायणपुर जिलेवासियों का सपना, पिछले कई वर्षों से, बीजेपी–कांग्रेस की सरकारों ने बेरहमी से लूटा है। दोनों ही दलों ने पूंजीपतियों के हितों की रक्षा करते हुए जिले के संसाधनों का खुलेआम शोषण किया। नेताओं ने अपने घर भर लिए, लेकिन नारायणपुर के आम लोगों को बदहाल स्थिति में धकेल दिया।

आज जिले की सड़क, बिजली, पानी, स्कूल, अस्पताल,हर मूलभूत सुविधा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है। विकास का नाम लेकर सिर्फ जनता को तड़पाने का काम हुआ है लुटने और ठगने का काम हो रहा है, जबकि अधिकारी और नेताओं ने मिलकर जिलावासियों के हक को छीनने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

आम आदमी पार्टी यह अन्याय अब और बर्दाश्त नहीं करेगी।

अब लड़ाई नारायणपुर जिलेवासियों के हक, सम्मान और वास्तविक विकास के लिए लड़ी जाएगी।

नारायणपुर जिला 11 मई 2007 को बस्तर से अलग होकर बना था, लेकिन 17 साल बाद भी जिला वास्तविक विकास से कोसों दूर है। यह हालत बदलनी होगी और यही आम आदमी पार्टी का संकल्प है

उत्तर बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन