Wed 05 Aug 2026

ब्रेकिंग

रावघाट बीएसपी प्रबंधन की मनमानी नही चलेगी बिना व्यवस्था किये माइंस चलाना बंद करे-नरेन्द्र नाग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

तेन सिंह ठाकुर : भव्य हिन्दू संगम का आयोजन नारायणपुर में होगा

भव्य हिन्दू संगम का आयोजन नारायणपुर में होगा

नारायणपुर के पुराना बस स्टैंड में होगा एक दिवसीय भव्य कार्यक्रम 3 दिसंबर 2025 को जिसके तहत राजपूत क्षत्रिय समाज के लोग कार्यक्रम के मद्देनजर बैठके प्रारंभ की।दीपक विस्पुते होंगे कार्यक्रम के मुख्य वक्ता। उद्बोधन सुनने के लिए जिले के सभी समाज प्रमुखों व सर्वसमाज के हजारों लोगों के आने की उम्मीद। इसी कड़ी में कार्यक्रम को सफल बनाने मे समाज के वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेश सिंह चौहान के मार्गदर्शन मे राजपूत क्षत्रिय समाज जिला नारायणपुर ने राजपूत क्षत्रिय समाज भवन मे बैठक रखी थी।

साथ ही समाज की विभिन्न गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने व कार्यान्वित करने की की चर्चा हुई। बैठक में राजपूत क्षत्रिय समाज के जिलाअध्यक्ष राम सिंह राजपूत, सचिव घुड़ सिंह बघेल, महिला जिलाअध्यक्ष ज्योति ठाकुर,कोषाध्यक्ष अलेश सिंह चंदेल संरक्षक गोबिंद सिंह राठौर, सुरेंद्र सिंह ठाकुर, नरेंद्र सिंह ठाकुर पीली बाई ठाकुर, प्रेम सिंह बघेल, रतू सिंह ठाकुर राजेश सिंह चौहान सहित समाज के स्वजातीय भाई बहन उपस्थित थे ।कार्यकम का आयोजन हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति के तत्वधान मे होगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन