Thu 18 Jun 2026

ब्रेकिंग

जिला नारायणपुर में गौ सेवा आह्वान अभियान की बैठक हुई संपन्न*

मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान 2026 जिला नारायणपुर

पहली ही बारिश मे बरसात के पानी से वार्ड क्रमांक 6 और 7 के मेन रोड मे नालियों का बुरा हाल, वार्ड वासीयों कि बड़ी परेशानी

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बढ़ा भारत का गौरव, मजबूत हुई सुरक्षा और विकास

नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर कलेक्टर व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

: 14 अगस्त को होगा स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन

  तेन सिंह ठाकुर नारायणपुर 14 अगस्त को होगा स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 14 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया जाएगा। जिसमें शहर के विभिन्न वर्गों की भागीदारी देखने को मिलेगी। इस दौड़ में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी, स्कूल-कॉलेज के युवाओं सहित पुलिस एवं होमगार्ड के जवान तथा खेल संघों के पदाधिकारी एवं खिलाड़ी शामिल होंगे। यह आयोजन देशभक्ति और एकता का संदेश देने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। स्वतंत्रता दौड़ का शुभारंभ गुरुवार 14 अगस्त को प्रातः 7 बजे परेड ग्राउंड मैदान से प्रारंभ होकर पुराना बस स्टैंड, जय स्तंभ चौक, चांदनी चौक, सुभाष चंद्र बोस चौक, घड़ी चौक होते हुए खेल मैदान में समापन होगा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने इस स्वतंत्रता दौड़ में बढ़-चढ़कर शामिल होने का आग्रह गणमान्य नागरिकों और युवाओं से करते हुए कहा है कि यह दौड़ राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस को और भी उत्साह और उमंग के साथ मनाए जाने प्रेरक साबित होगी। प्रधान सम्पादक तेन सिंह ठाकुर 6264064084

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन