Fri 31 Jul 2026

ब्रेकिंग

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

मूसलाधार बारिश में अबूझमाड़ का जंगल और पेड़ बना BSF जवानो का जीवन रक्षक

गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : वन मंत्री केदार कश्यप ने तेंदूपत्ता फड़ दहिकोंगा कोंडागांव का किया औचक निरीक्षण

वन मंत्री केदार कश्यप ने तेंदूपत्ता फड़ दहिकोंगा कोंडागांव का किया औचक निरीक्षण*

*तेंदूपत्ता संग्राहकों से किया संवाद*

कोंडागांव, 26 अप्रैल 2026/ वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने रविवार को तेंदूपत्ता फड़ दहिकोंगा, समिति कोंडागांव का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तेंदूपत्ता की गुणवत्ता का अवलोकन किया तथा संग्राहकों को किए जा रहे ऑनलाइन भुगतान की प्रक्रिया की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने स्वयं दो संग्राहकों की मोबाइल में ऑनलाइन एंट्री कराकर भुगतान की प्रक्रिया पूरी की।

वन मंत्री ने संग्राहकों से मुलाकात कर उन्हें तेंदूपत्ता तिहार की शुभकामनाएं दीं तथा शासन द्वारा संचालित व्यवस्थाओं का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर वन मंडलाधिकारी कोंडागांव श्री चूड़ामणि सिंह, संयुक्त वन मंडलाधिकारी कोंडागांव डॉ. आशीष कोटरिवार, परिक्षेत्र अधिकारी कोंडागांव, परिक्षेत्र अधिकारी दहिकोंगा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन