Wed 05 Aug 2026

ब्रेकिंग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

प्रमोद कुमार नाग सुकमा : पूर्वर्ती मे सुविधा शिविर लगा, दूरस्थ क्षेत्र के ग्रामीणों तक पहुँच रही सरकार

पूर्वर्ती मे सुविधा शिविर लगा, दूरस्थ क्षेत्र के ग्रामीणों तक पहुँच रही सरकार

ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने प्रशासन की पहल, वनांचलों में शिविर से मिल रहा त्वरित लाभ

सुकमा, 19 नवंबर 2025/ जिले के दूरस्थ एवं संवेदनशील क्षेत्र पुवर्ती में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुँचाने हेतु विशेष सुविधा शिविर का आयोजन लगातार जारी है। यह पहल प्रशासन की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसके तहत सुदूर वनांचलों में रहने वाले लोगों को आवश्यक सेवाएँ और योजनाओं का लाभ उनके ही गांव में उपलब्ध कराया जा रहा है।

नियद नेल्लानार योजना के अंतर्गत शिविर का आयोजन*

कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुकुंद ठाकुर के मार्गदर्शन में नियद नेल्लानार योजना के अंतर्गत चयनित ग्रामों में सुविधा शिविर संचालित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में पुवर्ती में आयोजित शिविर में ग्रामीणों को दस्तावेज से जुड़े कार्य, विभिन्न सरकारी योजनाओं के आवेदन, स्वास्थ्य सुविधाएँ तथा अन्य आवश्यक सेवाएँ एक ही स्थान पर प्रदान की जा रही हैं।अधिकारियों की सक्रिय भूमिका, शिविरों का निरीक्षणशिविरों के सफल संचालन और सुचारु क्रियान्वयन हेतु प्रशासनिक अधिकारी सतत् निगरानी बनाए हुए हैं। डिप्टी कलेक्टर श्री शबाब खान, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कोन्टा श्री सुभाष शुक्ला तथा जनपद पंचायत कोन्टा के सीईओ श्री सुमित कुमार ध्रुव स्वयं शिविर में उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं। शिविर के प्रारंभ से ही अधिक से अधिक लोगों तक लाभ पहुंचाने, डिप्टी कलेक्टर श्री खान, एसडीएम कोंटा श्री शुक्ला और सीईओ जनपद पंचायत कोंटा श्री ध्रुव पुवर्ती में ही रात रुक रहे है। 18 से 21 नवंबर तक पुवर्ती में संचालित हो रहा सुविधा शिविर उल्लेखनीय है कि पुवर्ती में यह विशेष सुविधा शिविर 18 से 21 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुँँचकर अपने आवश्यक कार्यों का निष्पादन करा रहे हैं। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न विभागीय सेवाओं और शासकीय योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है, जिससे उन्हें मुख्यालय तक बार-बार आने की परेशानी से राहत मिल रही है। एक ही स्थान पर सभी सेवाएँ, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

नियद नेल्लानार योजना के अंतर्गत लगाए गए इस शिविर में दस्तावेजों से संबंधित कार्य, शासकीय योजनाओं के आवेदन, स्वास्थ्य परीक्षण, आधार अपडेट, पेंशन स्वीकृति, रोजगार कार्ड, जाति-निवास प्रमाण पत्र, बैंकिंग सुविधाएँ, बिजली-पेयजल तथा महिला एवं बाल विकास से जुड़ी सेवाएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं। इससे ग्रामीणों को मुख्यालय तक जाने की परेशानी से बड़ी राहत मिली।

ब्यूरो चीफ सुकमा

प्रमोद कुमार नाग

प्रधान संपादक

तेन सिंह ठाकुर

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन