Sat 20 Jun 2026

ब्रेकिंग

अवैध धर्मांतरण के विरोध में सर्व समाज द्वारा एक दिवसीय धरना,प्रदर्शन ।राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

जिला नारायणपुर में गौ सेवा आह्वान अभियान की बैठक हुई संपन्न*

मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान 2026 जिला नारायणपुर

पहली ही बारिश मे बरसात के पानी से वार्ड क्रमांक 6 और 7 के मेन रोड मे नालियों का बुरा हाल, वार्ड वासीयों कि बड़ी परेशानी

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बढ़ा भारत का गौरव, मजबूत हुई सुरक्षा और विकास

प्रमोद कुमार नाग सुकमा : चिंतागुफा में इन-हाउस मॉडल आधार सेवा केंद्र की स्थापना

चिंतागुफा में इन-हाउस मॉडल आधार सेवा केंद्र की स्थापना

ग्रामीणों को मिलेगी आधार संबंधी सभी प्रकार की सेवाए। सुकमा /कलेक्टर श्री अमित कुमार के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में कोंटा विकासखंड के चिंतागुफा में इन-हाउस मॉडल आधारित आधार सेवा केंद्र की स्थापना की गई है। यह पहल प्रशासन द्वारा नागरिकों को आधार संबंधी सेवाएँ उनके निकट और सुविधाजनक वातावरण में उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस मॉडल के तहत आधार नामांकन एवं अपडेट का कार्य शासकीय भवन के भीतर संचालित किया जाता है, जहाँ प्रशिक्षित आधार ऑपरेटर और लोक सेवा केंद्र (CSC) ऑपरेटर नागरिकों को सेवाएँ प्रदान करते हैं। इस सेवा केंद्र में नागरिकों को आधार नामांकन, विवरण अपडेट, आधार डाउनलोड व प्रिंट जैसी सभी सेवाएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी।

शासन की यह जनकल्याणकारी व्यवस्था न केवल दूरस्थ और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सेवा पहुँचाने में सहायक सिद्ध होगी, बल्कि नागरिकों को आरामदायक, सुरक्षित और पारदर्शी वातावरण में सेवा प्राप्त करने की सुविधा भी प्रदान करेगी। जिला प्रशासन की यह पहल डिजिटल समावेशन और सुगम प्रशासन की दिशा में एक सार्थक कदम मानी जा रही है।

प्रमोद कुमार नाग

ब्यूरो चीफ सुकमा

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन