Wed 05 Aug 2026

ब्रेकिंग

रावघाट बीएसपी प्रबंधन की मनमानी नही चलेगी बिना व्यवस्था किये माइंस चलाना बंद करे-नरेन्द्र नाग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

: जगदलपुर में तहसीलदार नायब तहसीलदारों का संभाग स्तरीय धरना

  हेमु साय की रिर्पोट जगदलपुर जगदलपुर में तहसीलदार नायब तहसीलदारों का संभाग स्तरीय धरना 17 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार से आर पार की लड़ाई की लड़ाई की तैयारी ।छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ की 17 सूत्रीय मांगों को लेकर दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी है। आज मंगलवार को संभाग के सातों जिलों से समस्त तहसीलदार और नायब तहसीलदार जगदलपुर के कृषि उपज मंडी पहुंचे और इस दौरान जिले के तहसीलदार- नायब तहसीलदारों ने प्रशासनिक उपेक्षा के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। उनका कहना है कि, लंबे समय से कार्यालयों में मूलभूत संसाधनों की भारी कमी है। न तो पर्याप्त स्टाफ है, न तकनीकी सुविधाएं और न ही अधिकारियों की सुरक्षा के लिए कोई व्यवस्था है। ज्ञात रहे कि इस हड़ताल का सीधा असर आम नागरिकों पर पड़ा है। तहसीलों में रजिस्ट्री, नामांतरण, सीमांकन, कोर्ट प्रकरणों की सुनवाई, नक्शा प्रतियां, आय/जाति/निवास प्रमाण पत्र जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई हैं। लोग तहसील कार्यालय पहुंच तो रहे हैं, लेकिन कामकाज बंद होने से उन्हें निराश लौटना पड़ रहा है। छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के बस्तर संभाग के अध्यक्ष तहसीलदार जय कुमार नाग ने कहा कि संघ अपनी मांगों को लेकर अडिग है यदि शासन ने उनकी मांग नहीं सुनी तो वह संघ के निर्देश पर आगामी दिनों में बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। प्रधान सम्पादक तेन सिंह ठाकुर 6264047084

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन