Sat 20 Jun 2026

ब्रेकिंग

जिला नारायणपुर में गौ सेवा आह्वान अभियान की बैठक हुई संपन्न*

मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान 2026 जिला नारायणपुर

पहली ही बारिश मे बरसात के पानी से वार्ड क्रमांक 6 और 7 के मेन रोड मे नालियों का बुरा हाल, वार्ड वासीयों कि बड़ी परेशानी

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बढ़ा भारत का गौरव, मजबूत हुई सुरक्षा और विकास

नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर कलेक्टर व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : 29 नवंबर को भौमिक के एक्सीडेंट होने पर मृत्यु के बाद पुलिस प्रशासन की कार्यवाही से नाराज जिले वासी

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट

29 नवंबर को नारायणपुर जिले के कलेक्ट्रेट रोड में घड़ी चौक के पास एक पिता अपने बच्चे को सुबह 8.15 बजे स्कूल छोड़ने जा रहे थे कि पीछे से लापरवाही से कार को चलाते हुए सतलाल चश्मा के संचालक श्री सुनील कुमार कथूरिया के द्वारा मारुति nexa की XL 6 वाहन क्रमांक CG-08AY9411 ने वाहन क्रमांक CG-07LU-3445 प्लेजर स्कूटी पीछे से जोरदार टक्कर मारी और पीछे मुड़कर भी नहीं देखा, और निवासी नारायणपुर जिले का ही होकर पिता और पुत्र को इमरजंशी इलाज करवाने के लिए महज 100 से 200 मीटर की दूरी पर जिला अस्पताल ले जाने के बजाय रफू चक्कर हो गए, एक्सीडेंट इतनी जबरदस्त थी कि बच्चे और पिता दोनों अनियंत्रित होकर गिर गए, जिससे बच्चे को नाक, और सिर में गंभीर चोटे आने से 8 वर्षीय भौमिक को राहगीरों के द्वारा जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान भौमिक दीपक की एक्सीडेंट में गंभीर चोट लगने के कारण मृत्यु हो गई। और भौमिक के पिता को भी कंधे और हाथ के जोड़ो और हड्डियों में चोट आई है।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 173 के अंतर्गत BNS 2023,281/125(A),106(1) के तहत मामला दर्ज कर गाड़ी को भी जप्त कर ली गई है।

बच्चे के मृत्यु के पश्चात पूरा परिवार शोक में डूब गया और कानूनी कार्यवाही को छोड़कर अपने बच्चे के अंतिम संस्कार के लिए अपने निवास ग्राम भिलाई चले गए,

इधर एक्सीडेंट करने के बाद श्री सुनील कुमार कथूरिया जी ने अपने घर से निकलते समय पहले तो नायब तहसीलदार की गाड़ी को पहले ठोकर मारी उसके बाद घड़ी चौक में पिता पुत्र को, जिससे एक निर्दोष बच्चे की जान चली गई,

जिला नारायणपुर का पुराना बस स्टैंड पंकज वैरायटी की दुकान से लेकर घड़ी चौक तक कलेक्ट्रेट रोड, अस्पताल रोड, और पुलिस अधीक्षक मुख्यालय और जिला पंचायत, और सरकारी आफिस जितने हैं वो सभी इसी मार्ग से होकर जाते है, सोनपुर जाने का और आश्रम जाने का मार्ग को इसी मार्ग का ज्यादा से ज्यादा उपयोग किया जाता हैं, पर पुराने बस स्टैंड के पास चौक और चौराह छोटा होने के कारण अक्सर इस स्थान से लेकर कालेट्रेड रोड तक कई बार एक्सीडेंट हो चुका है, पिछले 10 से 15 साल पहले इसी रोड ने हमारे नारायणपुर जिले ने एक पत्रकार साथी और जिला नारायणपुर के प्रतिष्ठित व्यक्ति को खोया गया है, स्कूल ग्राउंड खेल मैदान सारे इसी रोड में है, जिससे पुराने बस स्टैंड पंकज वैरायटी दुकान के पास चौड़ाई कम होने से इस रोड में डिवाइडर बनवाकर वन वे रोड बनाने की बहुत ही जरूरत है, जिससे आने वाले समय में जिला नारायणपुर के किसी को भी अपनी जान न गवाना पड़े यातायात को और सुगम और व्यवस्थित करने के लिए शासन प्रशासन को जल्द से जल्द इस रोड को चौड़ीकरण कर डिवाइडर बनवाकर वन वे रोड बनाने की जरूरत है, जिससे हमेशा के लिए एक्सीडेंट होने जैसे खतरों से बचा जा सके।

बच्चे के अंतिम संस्कार के बाद पीड़ित और दुखित परिवार को जब पता चला कि अभी तक एक्सीडेंट किए हुए व्यक्ति पर कोई भी दंडात्मक कार्यवाही पुलिस प्रशासन के द्वारा नहीं किया गया है तो, पीड़ित परिवार के साथ पूरा साहू समाज सर्व पिछड़ा वर्ग समाज सर्व हिन्दू समाज और शासकीय कर्मचारी शिक्षक और परिवार जनों के साथ साथ समाज सेवी लोग अपना समर्थन देने और श्रद्धांजलि अर्पित करने अम्बेडकर पार्क में सैकड़ों की संख्या में एकत्रित हुए और दिवंगत आत्मा को शांति मिले और उसके अपराधी को सजा मिले करके सभी के द्वारा एक रिपोर्ट दर्ज करवाने और उक्त आरोपी के ऊपर कानूनी कार्यवाही की जाने के लिए ज्ञापन सौंपने के लिए 400 से 500 की संख्या में पुलिस अधीक्षक ऑफिस गए, पुलिस अधीक्षक महोदय नहीं होने के कारण अपना आवेदन को आवक जावक में दिया, और 1 घंटे तक पुलिस अधीक्षक मुख्यालय में आरोपी को फिर से गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही को दंडात्मक कार्यवाही करने के लिए बोला गया, अगर उस आरोपी के ऊपर दंडात्मक कार्यवाही पुलिस प्रशासन के द्वारा नहीं किया जाएगा तो 2 से 3 दिवस के भीतर उग्र आंदोलन करने की चेतावानी सभी के द्वारा बोला गया है। पुलिस प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी ने भीड़ को नियंत्रित कर आश्वासन दिया गया है, कि उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेकर इस पर उचित कार्यवाही की जायेगी करके बोला गया है,

उसके बाद सभी लोग कलेक्टर महोदया के पास आए और अपर कलेक्टर सरजी को ज्ञापन देकर इस मामले को गंभीरता से लेकर उक्त कार्यवाही करने के लिए आवेदन निवेदन किया गया।

अब देखना होगा कि नारायणपुर जिले का शासन प्रशासन नारायणपुर जिले वासियों के लिए भीड़ वाले रास्ते को नया निर्माण करने और दोषी को सजा देने के लिए कितना सजग और तैयार रहती है, जिससे पीड़ित परिवार और आम जनता को राहत मिल सके, ताकि दुबारा ऐसी घटना न हो और ऐसी घटनाओं को अंजाम देकर स्वतंत्र होकर आजाद न घूमता रहे।

उत्तर बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन