Sat 20 Jun 2026

ब्रेकिंग

जिला नारायणपुर में गौ सेवा आह्वान अभियान की बैठक हुई संपन्न*

मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान 2026 जिला नारायणपुर

पहली ही बारिश मे बरसात के पानी से वार्ड क्रमांक 6 और 7 के मेन रोड मे नालियों का बुरा हाल, वार्ड वासीयों कि बड़ी परेशानी

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बढ़ा भारत का गौरव, मजबूत हुई सुरक्षा और विकास

नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर कलेक्टर व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : विश्व दिव्यांग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का किया गया आयोजन

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट

विश्व दिव्यांग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का किया गया आयोजन

खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम में दमक उठी दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा

नारायणपुर, 04 दिसम्बर 2025// विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर 03 दिसंबर को परीयाना दिव्यांग आवासीय विद्यालय गरांजी में दिव्यांग बच्चों का जिला स्तरीय खेलकूद (स्पोर्ट्स इवेंट) एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दिव्यांग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा और उत्साह से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत गीत, नृत्य, रंगोली और विभिन्न खेल गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों की लगन और हुनर सचमुच प्रेरणादायक है।

दिव्यांग बच्चों के लिए आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विकासखंडों से आए दिव्यांग छात्र-छात्राओं के साथ-साथ परीयाना दिव्यांग आवासीय विद्यालय के आवासीय बच्चे तथा शासकीय बौद्धिक मंद बालिका विशेष विद्यालय सुलेंगा की छात्राओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम में दौड़, गोला फेक, जलेबी दौड़ जैसे रोमांचक खेल आयोजित किए गए, जिनमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने गीत, नृत्य, रंगोली एवं विभिन्न प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं और जिला पंचायत सीईओ ने खेलकूद, सांस्कृतिक, साहित्यिक व चित्रकला प्रतियोगिताओं के परिणामों के आधार पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सहायक उपकरण योजना के अंतर्गत अस्थि बाधित दिव्यांग कु. फुलमती ग्राम कोगेरा और कु. लोकेश्वरी ग्राम भाटपाल को बैटरी चालित ट्राइसाइकिल प्रदान की गई, जिससे उनके जीवन में सुविधा और स्वावलंबन को बढ़ावा मिलेगा।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्यामसुन्दर रैदास, जिला मिशन समन्वयक श्री भवानी शंकर रेड्डी, बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी और स्कूली बच्चों की उपस्थिति रही।

उत्तर बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन