Fri 31 Jul 2026

ब्रेकिंग

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

मूसलाधार बारिश में अबूझमाड़ का जंगल और पेड़ बना BSF जवानो का जीवन रक्षक

गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : जिला दंतेवाड़ा घरेलु गैस की भारी किल्लत, दिनभर लाइन में लगने के बावजूद नहीं मिल रहा सिलेंडर

घरेलू गैस की भारी किल्लत, दिनभर लाइन में लगने के बावजूद नहीं मिल रहा सिलेंडर**

दंतेवाड़ा जिले में इन दिनों घरेलू गैस सिलेंडर की भारी किल्लत से आमजन परेशान हैं। हालात ऐसे हैं कि लोगों को सुबह से ही गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है, लेकिन दिनभर इंतजार के बाद भी अधिकांश लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार, गैस गोदामों में खाली टंकियों का अंबार लगा हुआ है, जबकि भरे हुए सिलेंडरों की आपूर्ति न के बराबर है। इससे स्पष्ट होता है कि आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। आम उपभोक्ताओं को समय पर गैस नहीं मिलने से उनके दैनिक जीवन पर गहरा असर पड़ रहा है।

महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खाना बनाने जैसी मूलभूत जरूरत भी प्रभावित हो रही है, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

वहीं प्रशासन द्वारा समय-समय पर किए जा रहे दावे भी खोखले साबित हो रहे हैं। जिम्मेदार विभाग स्थिति सुधारने में नाकाम नजर आ रहे हैं, जिससे जनता का भरोसा धीरे-धीरे टूटता जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई हो, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन