Wed 05 Aug 2026

ब्रेकिंग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

: खराब सड़क को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने किया सड़क जाम।

तेन सिंह ठाकुर नारायणपुर   [caption id="attachment_7923" align="alignnone" width="300"] खराब सड़क को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने किया सड़क जाम।[/caption] नारायणपुर कोंडागांव ओरछा तिराहा पर किया सड़क जाम। तत्काल बस­ सेवा बहाल करने की की मांग। बता दे बीते 20 दिनों से खराब सड़क के चलते बस मालिकों ने बस का संचालन पूरी तरह बंद कर दिया है, बस संचालकों का कहना है सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं बहुत ज्यादा कीचड़ होने से सड़क चलने लायक नहीं है खराब सड़क के चलते गाड़ियां खराब हो रही हैं जिससे बस मालिकों को काफी आर्थिक नुकसान हो रहा हैं, नारायणपुर के व्यापारियों का भी दर्द छलकने लगा है,आवा जाही बंद होने से जिले की व्यापार व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हो चुकी है इसी कारण आज व्यापारियों ने अपनी संस्थान बंद कर आज के चक्का जाम को पूर्ण समर्थन दिया है । बस संचालन के बंद होने से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया हैं यात्रीगण भटकने को मजबूर है। खराब सड़क के चलते बुजुर्गों, स्कूली बच्चों, महिलाओं खास कर गर्भवती महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है हाल ही में एक महिला ने बीच रास्ते में ही बच्चे को जन्म दिया ऐसा सुनने में आया है । प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को जैसे तैसे पिकअप वाहन से जगदलपुर भेजा गया, जिला प्रशासन की अब तक बस ऑपरेटरों से संवाद कर समस्या के समाधान ना खोज पाना समझ से परे हैं। देखते हैं समस्या का समाधान कब तक हो पाता है। प्रधान संपादक तेन सिंह ठाकुर 6264046984

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन