Wed 05 Aug 2026

ब्रेकिंग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

: अतिवृष्टि एवं बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला व पुलिस प्रशासन अलर्ट

  तेन सिंह ठाकुर सुकमा   अतिवृष्टि एवं बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला व पुलिस प्रशासन अलर्ट   [video width="848" height="478" mp4="https://cgfastnews24.com/storage/2025/08/VID-20250826-WA0270.mp4"][/video] सुकमा जिले में विगत दिनों से हो रही अतिवृष्टि के कारण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस गंभीर परिस्थिति में जिला एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है तथा राहत एवं बचाव कार्यों में लगातार जुटा हुआ है। [video width="848" height="480" mp4="https://cgfastnews24.com/storage/2025/08/VID-20250826-WA0272.mp4"][/video] कलेक्टर सुकमा देवेश ध्रुव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुकमा रोहित शाह द्वारा सुकमा–जगदलपुर मार्ग पर झीरम के पास तथा तोंगपाल–मरेगा मार्ग का निरीक्षण कर बाढ़ की स्थिति एवं जलस्तर का जायजा लिया गया। इस दौरान संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भी लगातार दौरा किया जा रहा है तथा संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व एवं पुलिस) अपने-अपने अनुभाग स्तर पर हालात की निगरानी कर रहे हैं। साथ ही जिले के सभी थाना प्रभारी लगातार गश्त एवं पैट्रोलिंग कर स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं। बाढ़ नियंत्रण हेतू जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है जो 24 घंटा निरन्तर सक्रिय रहेगा जिला प्रशासन की आमजन से अपील किसी भी आपदा की स्थिति में घबराएँ नहीं, तुरंत जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष पर संपर्क करें पुल, पुलिया, नदियों या जलभराव वाले स्थानों को पार करने का प्रयास न करें। समय पर सूचना देकर राहत एवं बचाव दल को सहयोग प्रदान करें जिला प्रशासन आप सभी से सहयोग की अपेक्षा करता है तथा आश्वस्त करता है कि हर संभव मदद और सुरक्षा प्रदान की जाएगी। प्रधान सम्पादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन