Sat 20 Jun 2026

ब्रेकिंग

जिला नारायणपुर में गौ सेवा आह्वान अभियान की बैठक हुई संपन्न*

मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान 2026 जिला नारायणपुर

पहली ही बारिश मे बरसात के पानी से वार्ड क्रमांक 6 और 7 के मेन रोड मे नालियों का बुरा हाल, वार्ड वासीयों कि बड़ी परेशानी

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बढ़ा भारत का गौरव, मजबूत हुई सुरक्षा और विकास

नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर कलेक्टर व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

प्रमोद कुमार नाग सुकमा : अवैध धान खरीदी के ख़िलाफ़ जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई

अवैध धान खरीदी के ख़िलाफ़ जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई

पुसपाल में 4 मामलों में अवैध धान जप्त, एक घर सील सुकमा/ कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन में जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया पारदर्शिता और सुचारू व्यवस्था के साथ निरंतर जारी है। खरीदी व्यवस्था में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या धान के अवैध भंडारण को रोकने प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी (रा.) छिंदगढ़ श्री प्रताप विजय खेस के नेतृत्व में राजस्व, पुलिस और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए धान खरीदी केंद्र पुसपाल के पीछे अवैध भंडारण पर चार अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की है। कोचिया व्यापारी श्री लक्ष्मीनाथ के कब्जे से 50 क्विंटल अवैध धान जप्त। कोचिया व्यापारी श्री अभिषेक गुप्ता से 280 क्विंटल अवैध धान जप्त। कृषक श्री गंगाराम द्वारा व्यापारी से खरीदे गए 20.4 क्विंटल गैर-कानूनी धान की जप्ती। ग्रामीण श्री तिर्ति चक्रधारी के बंद घर में अवैध भंडारण पाए जाने पर घर को आगामी आदेश तक सील किया गया। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हितों और खरीदी प्रणाली की पारदर्शिता से खिलवाड़ करने वालों पर भविष्य में भी इसी प्रकार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।धान खरीदी प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले तत्वों के खिलाफ यह गंभीर कार्रवाई जिले में प्रशासन की ज़ीरो टॉलरेंस नीति को स्पष्ट करती है। कार्यवाही के दौरान फ़ूड इंस्पेक्टर श्री विक्रांत नायडू, श्री आकाश भूतड़ा, टीआई श्री आनंद टोप्पो, आरआई श्री त्रिनाथ नाग और पटवारी उपस्थित रहे।

ब्यूरो चीफ सुकमा

प्रमोद कुमार नाग

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन