अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : छत्तीसगढ़ में गहराता जल संकट: गिरता भू-जल स्तर और सूखते जलस्रोत बनी बड़ी चुनौती* *आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष परमित दुग्गा
Ten Singh Thakur
Sun, May 10, 2026
*छत्तीसगढ़ में गहराता जल संकट: गिरता भू-जल स्तर और सूखते जलस्रोत बनी बड़ी चुनौती* *आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष परमित दुग्गा*
*अबुझमाड़ मे नदी नाले का पानी पीने विवश है क्षेत्र की जनता - परमित दुग्गा जिलाध्यक्ष आम आदमी पार्टी जिला नारायणपुर*
*छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों में भीषण जल संकट और भाजपा सरकार की उदासीनता के खिलाफ आम आदमी पार्टी का हल्ला बोल*
नारायणपुर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष परमित दुग्गा ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलकर राज्य सरकार के खिलाफ बयान जारी करते हुए कहा कि "धान का कटोरा" कहे जाने वाले हमारे प्रदेश के गांव में आज बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं,लेकिन सरकार चुनावी उत्सव और विज्ञापनों में व्यस्त है।
केंद्र सरकार की जल जीवन मिशन योजना छत्तीसगढ़ के गांव में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है। जिले के कई गांव में पाइपलाइन तो बिछा दी गई है लेकिन नलों में पानी का अता पता नहीं है करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी ग्रामीण महिलाएं आज भी मीलों दूर से पानी लाने को मजबूर हैं।
परमित दुग्गा ने आगे कहा कि प्रदेश के मैदानी इलाकों में भू-जल स्तर खतरनाक स्तर तक गिर चुका है सरकार ने जल संरक्षण और नरवा विकास के नाम पर केवल कागजी खानापूर्ति की है और शहर से लेकर गाँवो के तालाब सूख चुके हैं जिससे न केवल इंसानों बल्कि मवेशियों के सामने भी जीवन का संकट खड़ा हो गया है। जिन क्षेत्रों में पानी उपलब्ध है वहां पीने योग्य नहीं है।आयरन और फ़्लोराइड युक्त पानी पीने से ग्रामीण गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं।
आम आदमी पार्टी की मांग है कि सरकार तत्काल जिले के उन गांवों को चिन्हित करें जहां जलस्तर नीचे चला गया है और वहां टैंकरों के माध्यम से पानी पहुंचाने की व्यवस्था करें। नारायणपुर जिले के अंदर जल जीवन मिशन में हुए भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। बंद पड़े सरकारी हैंडपंपो को युद्ध स्तर पर सुधारा जाए।
आम आदमी पार्टी जल संकट को लेकर आगामी 11 मई 2026 को प्रदेश के सभी जिलों मे जल संकट को लेकर आन्दोलन करने जा रही है नारायणपुर जिले मे भी कल आन्दोलन कर चेताने का काम करेगी समय रहते राज्य सरकार द्वारा जल संकट की समस्या का अति शीघ्र समाधान नहीं होने पर आगे उग्र आंदोलन करने पर बाध्य होंगे।
बस्तर संभाग हेड
अर्जुन देवांगन
9424287527
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन