Fri 31 Jul 2026

ब्रेकिंग

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

मूसलाधार बारिश में अबूझमाड़ का जंगल और पेड़ बना BSF जवानो का जीवन रक्षक

गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय

तेन सिंह ठाकुर : जेईई परीक्षा में दर्शिक काटले ने किया टॉप, नारायणपुर जिले का नाम किया रोशन

जेईई परीक्षा में दर्शिक काटले ने किया टॉप, नारायणपुर जिले का नाम किया रोशन

एंकर - जेईई परीक्षा 2025-26 के परिणाम ने नारायणपुर जैसे पिछड़े जिले के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। जिले के होनहार विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है।

जिले के प्रतिभाशाली छात्र दर्शिक काटले ने जेईई में बी प्लानिंग में 98.60 परसेंटाइल और बी आर्किटेक्चर में 96.36 परसेंटाइल हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। उनके इस प्रदर्शन से पूरे जिले में खुशी की लहर है।

वहीं, शासकीय बुनियादी कन्या शिक्षा परिसर गरांजी की छात्रा रुचिका केमरों ने 85.95 परसेंटाइल के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।

इसके अलावा मोनिका सलाम ने 75.82 परसेंटाइल प्राप्त कर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इस वर्ष जिले से कुल 31 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 17 छात्रों ने सफलता हासिल की। यह सफलता परियाना कोचिंग सेंटर और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम मानी जा रही है।

विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार मिल रहे मार्गदर्शन और मेहनत से अब जिले के छात्र राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं।

दशकों तक माओवादी प्रभाव से प्रभावित रहने के कारण जिले की शिक्षा व्यवस्था कमजोर हो गई थी, लेकिन अब हालात बदल रहे हैं। माओवाद के प्रभाव में कमी के साथ ही नारायणपुर की दिशा और दशा दोनों तेजी से बदल रही है, और शिक्षा के क्षेत्र में यह सफलता उसी बदलाव का संकेत है।

प्रधान संपादक

तेन सिंह ठाकुर

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन