Thu 06 Aug 2026

ब्रेकिंग

रावघाट बीएसपी प्रबंधन की मनमानी नही चलेगी बिना व्यवस्था किये माइंस चलाना बंद करे-नरेन्द्र नाग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : कलेक्टर ने किया फरसगांव दंडवन और छीनारी के स्कूल आंगनबाड़ी आयुष्मान का किया औचक निरीक्षण

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट

कलेक्टर ने किया फरसगांव दण्डवन और छिनारी के स्कूल आंगनबाड़ी आयुष्मान आरोग्य और धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण

दण्डवन के प्राथमिक शाला के शिक्षकों को समय पर कक्षा में बच्चों को अनुशासन सीखाने के दिये निर्देश

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को पोषण ट्रैकर में नियमित एंट्री करने दिए निर्देश

नारायणपुर, 10 दिसम्बर 2025// कलेक्टर प्रतिष्ठ प्रतिष्ठा ममगाईं ने जिले के ग्राम फरसगांव, छिनारी और दण्डवन के स्कूल, आंगनबाड़ी, धान खरीदी और आयुष्मान आरोग्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने फरसगांव के आयुष्मान आरोग्य केंद्र का निरीक्षण करते हुए साफ सफाई शौचालय और दवाइयांे की स्टॉक पंजी में एंट्री करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आयुष्मान आरोग्य केंद्र में उपचार के लिए पहुंचे ग्रामीणों से भी बीमारी संबंधी जानकारी ली तथा उन्हें शीघ्र उपचार करने के लिए उपस्थित एएनएम को निर्देशित किया।

कलेक्टर ममगाईं ने फरसगांव के कन्या आश्रम और आंगनबाड़ी केंद्र का भी अवलोकन किया। उन्होंने आश्रम में बच्चों को मध्यान भोजन एवं नाश्ता समय पर वितरण करने के निर्देश उपस्थित शिक्षकों को दिये। कन्या आश्रम के निरीक्षण पश्चात दण्डवन के आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को दी जाने वाली रेडी टू ईट और पौष्टिक भोजन देने संबंधी निर्देश आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिये। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से बच्चों की उपस्थिति की जानकारी भी ली।

दण्डवन आंगनबाड़ी केंद्र निरीक्षण पश्चात कलेक्टर ममगाईं ने बालक आश्रम शाला और पूर्व माध्यमिक शाला का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने शाला में शिक्षकों की संख्यात्मक जानकारी, बच्चों की उपस्थिति एवं बच्चों को स्कूल में दी जाने वाली नाश्ता के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने शिक्षकों से विषय संबंधी जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पूर्व माध्यमिक शाला दण्डवन का निरीक्षण करते हुए बच्चों की उपस्थिति और मध्यान भोजन संबंधी जानकारी ली। उपस्थित शिक्षकों के द्वारा स्कूल में बाउंड्री वॉल निर्माण करने की मांग की गई। स्कूल निरीक्षण पश्चात उचित मूल्य दुकान का अवलोकन करते हुए हितग्राहियों से चावल, नमक, चना एवं गुड़ दिए जाने संबंधी जानकारी ली और सेल्समेन को सामग्रियों का मूल्य पट्टिका लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम पंचायत भवन का अवलोकन करते हुए साफ सफाई करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत में उपस्थित बीएलओ से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने दण्डवन के आयुष्मान आरोग्य केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण करते हुए एएनएम स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से दवाइयों की जानकारी लेते हुए एक्सपायरी डेट वाले दवाइयांे को विनेस्तीकरण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्र दण्डवन का निरीक्षण करते हुए खरीदी केंद्र में पहुंचे किसान राजाराम गावडे़ से जानकारी ली, कि उनके द्वारा कितने क्विंटल धान की बिक्री किया जा रहा है। किसान गावडे़ ने बताया कि वह 46 क्विंटल धान की बिक्री किया है। धान खरीदी केंद्र में कंप्यूटर सिस्टम डनेज की व्यवस्था, साफ सफाई एवं पेयजल इत्यादि व्यवस्था सुनिश्चित करने निर्देशित किया।

कलेक्टर ममगाईं ने ग्राम छिनारी के आंगनबाड़ी केंद्र एवं पूर्व माध्यमिक शाला का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों की दर्ज संख्या के अनुरूप उपस्थित नहीं होने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को बच्चों की उपस्थिति में प्रगति लेने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र में दिए जाने वाले पौष्टिक भोजन एवं रेडी टू ईट नियमित रूप से बच्चों को परोसने निर्देशित किया।

उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र में साफ सफाई और बच्चों को शौचालय का उपयोग करने निर्देशित किया। कलेक्टर ने पूर्व माध्यमिक शाला का निरीक्षण कर स्कूल परिसर में शिक्षकों द्वारा बनाए गए साइंस एवं मैथ्स गार्डन का अवलोकन करते हुए बच्चों की प्रशंसा की। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार नारायणपुर सौरभ चौरसिया उपस्थित थे।

उत्तर बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन