Wed 05 Aug 2026

ब्रेकिंग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

: कलेक्टर और सीईओ पहुंचे जिले के अंतिम छोर के गांव एडजूम ।बड़े टोण्डाबेड़ा के स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्र का किया औचक निरीक्षण

सुनील सिंहकलेक्टर और सीईओ पहुंचे जिले के अंतिम छोर के गांव एडजूम ।बड़े टोण्डाबेड़ा के स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्र का किया औचक निरीक्षण   ओरछा में संचालित स्कूल आश्रम और निर्माणाधीन जनपद कार्यालय का लिया जायजा   निर्माणाधीन कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय भवन को शीघ्र पूर्ण करने के दिये निर्देश   नारायणपुर, 22 सितंबर 2025// जिले के दूरस्थ एवं आदिवासी बहुल क्षेत्रों में शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और सुविधाओं को पहुंचाने के लिए कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं और जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो द्वारा ओरछा के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय और बड़े टोण्डाबेड़ा क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने निरीक्षण करते हुए छात्रावास परिसर में साफ-सफाई, शौचालय, स्वास्थ्य सुविधाएं और भंडार सामग्री की स्थिति की जानकारी ली। कलेक्टर ने बच्चों से बातचीत करते हुए पढ़ाई और स्वास्थ्य से जुड़े सवाल पूछे और उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। इस दौरान छात्राओं ने खेल मैदान और शिक्षक की मांग भी रखी। इसके बाद कलेक्टर और सीईओ ने निर्माणाधीन स्कूल भवन का जायजा लिया और ठेकेदार को निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माणाधीन जनपद कार्यालय ओरछा का भी निरीक्षण कर गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने ने जनपद पंचायत सीईओ को क्षेत्र में स्वीकृत सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समय में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बाइक पर सवार होकर पहुंचीं बड़े टोण्डाबेड़ा ओरछा के निरीक्षण के पश्चात कलेक्टर और सीईओ बाइक में सवार होकर बड़े टोण्डाबेड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने बालक छात्रावास और आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों की उपस्थिति, शिक्षा की गुणवत्ता और स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी छात्रावास अधीक्षक से ली। विद्यालय निरीक्षण के दौरान कक्षा दूसरी और तीसरी के बच्चों ने कलेक्टर को कविता और पाहाड़ा सुनाया। कक्षा चौथी और पांचवीं के विद्यार्थियों से परीक्षा संबंधी जानकारी ली। बच्चों ने कलेक्टर से स्कूल में खेल मैदान, शौचालय और बाउंड्रीवॉल की मांग की। छात्रावास निरीक्षण पश्चात कलेक्टर ममगाईं ने आंगनबाड़ी केंद्र बड़े टोण्डाबेड़ा का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से संवाद करते हुए सहायिका से पौष्टिक आहार, खिलौना, रसोई व्यवस्था तथा शौचालय की स्थिति के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ममगाईं ने जनपद सीईओ को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समयसीमा में पूर्ण किए जाएं, ताकि जिले के ग्रामीण एवं आदिवासी अंचलों के बच्चों को भी बेहतर शिक्षा मिल सके इसके लिए राज्य सरकार कटिबद्ध है। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्रों में शासन द्वारा दी जाने वाली पोषण सामग्रियों की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने एडजूम में स्थापित नवीन सुरक्षा कैम्प का भी अवलोकन किया निरीक्षण के दौरान तहसीलदार कोहकामेटा डॉ. एजाज हाशमी, प्रभारी तहसीलदार ओरछा विजय साहू, जनपद सीईओ लोकेश चतुर्वेदी मौजूद थे। सुनील सिंह ब्यूरो चीफ नारायणपुर  

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन