Wed 05 Aug 2026

ब्रेकिंग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में संकुल स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

*जिला जनसंपर्क कार्यालय कोण्डागांव*

*समाचार*

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में संकुल स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

कोंडागांव, 14 नवम्बर 2025/ बाल दिवस के उपलक्ष्य में केंद्रीय विद्यालय संगठन, रायपुर संभाग, जगदलपुर संकुल द्वारा आयोजित संकुल स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता–2025 का सफल आयोजन 14 नवंबर 2025 को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय कोंडागाँव में गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना रहीं। अपने प्रेरक संबोधन में कलेक्टर ने बच्चों को निरंतर सीखते रहने की प्रेरणा देते हुए कहा कि “विकास की दिशा में आगे बढ़ने के लिए सतत् शिक्षण अत्यंत आवश्यक है।” उन्होंने हाल ही में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा प्राप्त विश्वविजय का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों से उस जज़्बे, अनुशासन और दृढ़ता को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

प्रतियोगिता में जगदलपुर संकुल के अंतर्गत आने वाले आठ केंद्रीय विद्यालय पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नारायणपुर, केंद्रीय विद्यालय बीजापुर, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय दंतेवाड़ा, केंद्रीय विद्यालय सुकमा, केंद्रीय विद्यालय किरंदुल, केंद्रीय विद्यालय बचेली, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय जगदलपुर, तथा पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय कोंडागाँव—

की प्राथमिक कक्षाओं के कुल 130 विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक और सृजनात्मक गतिविधियों में प्रतिभाग किया।

विद्यालय के प्राचार्य श्री नंदकिशोर वासनिक ने बताया कि बच्चों ने नाटक, एकल गीत, DIY मॉडल निर्माण, चित्रांकन, एकल नृत्य, हिंदी आशुवक्ता, कठपुतली नाटक तथा समूह नृत्य जैसी विविध प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

समापन सत्र में निर्णायक मंडल, सहभागी विद्यार्थियों, साथ आए शिक्षकों तथा अभिभावकों ने कार्यक्रम के संचालन और व्यवस्था की सराहना की।

प्राचार्य महोदय ने मुख्य अतिथि, सभी सहभागी विद्यालयों तथा शिक्षकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। अंत में सभी प्रतिभागियों को रिफ्रेशमेंट प्रदान किया गया।

उत्तर बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन