Tue 04 Aug 2026

ब्रेकिंग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

: जिला पंचायत अध्यक्ष, कलेक्टर एसपी, सीईओ सहित नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, एवं बच्चों ने दिया राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का संदेश*

रचना ठाकुर कि रिपोर्ट... *जिला मुख्यालय में सद्भावना स्वतंत्रता दौड़ हुई संपन्न* *जिला पंचायत अध्यक्ष, कलेक्टर एसपी, सीईओ सहित नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, एवं बच्चों ने दिया राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का संदेश*   दंतेवाड़ा, 14 अगस्त 2025।जिले के आम नागरिकों देशभक्ति राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के संकल्प को नवप्रेरित करने को दृष्टिगत रखते हुए आज जिला मुख्यालय के हाई स्कूल ग्राउंड में सद्भावना दौड़ का आयोजन संपन्न हुआ। जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिवर्ष की भांति हाई स्कूल ग्राण्ड से प्रातः 7 बजे प्रारंभ होकर बस स्टैंड, जय स्तंभ चौक, गायत्री मंदिर चौंक होते हुए पुनः परेड ग्राउंड में समाप्त हुई। इस मौके पर उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नंदलाल मुड़ामी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरविंद कुजाम, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री कैलाश मिश्रा, सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय, जिला पंचायत सीईओ श्री जयंत नाहटा, अपर कलेक्टर श्री राजेश पात्रे, एडिशनल एसपी श्री आर. के बर्मन सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं स्कूली बच्चों के द्वारा सद्भावना दौड़ लगाकर देशभक्ति का जजबा प्रदर्शित किया गया। इस दौरान तिरंगा हाथ में लिए हुए स्कूली छात्र छात्राओं ने देशभक्ति के नारों से मुख्यालय के गलियों को गुंजायमान कर दिया था। इस मौके पर उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि देश के आजादी के लिए हमारी वीर सपूतों ने प्राणों का बलिदान कर दिया था। आजादी के महत्व को नई पीढ़ी तक पहुंचाना ही सद्भावना स्वतंत्रता दौड़ का उद्देश्य है। यहा हम सब का दायित्व है कि हम गर्व और सजगता के साथ देश की एकता अखंडता की रक्षा को सर्वोपरि रखें। गौरतलब है कि कल 15 अगस्त का मुख्य समारोह मुख्यालय में हाई स्कूल ग्राउंड में संपन्न होगा जिसमें मुख्य अतिथि जगदलपुर विधायक श्री किरण देव द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा। जिला ब्यूरो प्रमुख दंतेवाड़ा रचना ठाकुर 7000297169

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन