Wed 05 Aug 2026

ब्रेकिंग

रावघाट बीएसपी प्रबंधन की मनमानी नही चलेगी बिना व्यवस्था किये माइंस चलाना बंद करे-नरेन्द्र नाग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : कांकेर पुलिस द्वारा आयोजित 'बाल सुरक्षा सप्ताह'का समापन

कांकेर पुलिस द्वारा आयोजित 'बाल सुरक्षा सप्ताह' का समापन

कांकेर पुलिस द्वारा पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार बालकों के संरक्षण एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बालकों, अभिभावकों व नागरिकों के साथ "बाल सुरक्षा सप्ताह" कार्यक्रम का दिनांक 14 नवंबर से 20 नवंबर तक किया गया आयोजन।

पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देश के परिपालन में "बाल सुरक्षा सप्ताह" (दिनांक 14. 11.2025 से 20.11.2025 तक) कार्यक्रम आयोजित किये जाने के अनुक्रम में बाल संरक्षण एवं सुरक्षा सुनिश्चित करते हुये बालकों, अभिभावकों व नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से मुख्य अतिथि माननीय विधायक श्री आशाराम नेताम एवं विशिष्ट अतिथि श्री अरुण कौशिक (नगर पालिका अध्यक्ष ), कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव श्रीरसागर की गरिमामय उपस्थिति में ,पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री आई. के.एलिसेला जिला उत्तर बस्तर कांकेर के निर्देशन एवं श्री दिनेश कुमार सिन्हा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर के मार्गदर्शन में तथा बाल सुरक्षा सप्ताह के नोडल अधिकारी सुश्री विंकेश्वरी पिंदे ,उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) कांकेर, श्रीमती कविता धुर्वे सहायक नोडल अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक कांकेर के पर्यवेक्षण में PM श्री नरहरदेव विद्यालय कांकेर में *बाल सुरक्षा सप्ताह* का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिले के समस्त थाना /चौकी के लगभग 2500 स्कूली बच्चों,शिक्षकों व नागरिकों के बीच शिक्षा, कैरियर गाईड, गुड टच-बैड टच, पॉक्सो एक्ट के प्रावधान, मानव तस्करी, बाल विवाह, बालश्रम, बाल भीक्षावृत्ति, स्वच्छता, पौष्टिक आहार, नशा के दुष्प्रभाव, सायबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना इत्यादि के बारे में जानकारी देकर जागरुक कर विभिन्न प्रकार के खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया। प्रतियोगिताओं में शामिल तथा अव्वल आने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। इसके साथ ही बच्चों को थाना भ्रमण करवाया गया।इस अवसर पर जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री विपिन जैन, श्री योगेश साहू उप पुलिस अधीक्षक, श्री गिरिजाांकर साव उप पुलिस अधीक्षक(नक्सलऑप्स),अविनाश ठाकुर उप पुलिस अधीक्षक (DRG), डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह उप पुलिस अधीक्षक (बस्तर फाइटर), रक्षित निरीक्षक श्री गोविन्द वर्मा ,ट्रैफिक प्रभारी श्री दीपक साव एवं अजाक TI श्री जितेंद्र साहू तथा श्री अनूप शर्मा, अध्यक्ष कांकेर चेंबर ऑफ़ कॉमर्स श्री दिनेश रजक, शहर मण्डल अध्यक्ष एवं अन्य प्रतिष्ठित व्यक्ति व अधिकारी /कर्मचारी उपस्थित रहें।

उत्तर बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन