अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : प्रधान न्यायाधीश ने नेशनल लोक अदालत की तैयारी हेतु न्यायिक अधिकारी एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी का लिया बैठक
Ten Singh Thakur
Fri, Nov 21, 2025
अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट
*प्रधान न्यायाधीश ने नेशनल लोक अदालत की तैयारी हेतु न्यायिक अधिकारी एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी का लिया बैठक।*
दिनांक 20 नवम्बर 2025 को *प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव किरण चतुर्वेदी* की अध्यक्षता में *दिनांक 13 दिसम्बर 2025 को आयोजित नेशनल लोक अदालत* को सफल आयोजन करने हेतु न्यायिक अधिकारी एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी का लिया बैठक।
बैठक में *अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोण्डागांव श्री विक्रम प्रताप चंद्रा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एफ.टी.एस.सी. पॉक्सो कोण्डागांव यशोदा नाग, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोण्डागांव रेशमा बैरागी पटेल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी दिनेश डे* उपस्थित रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी दिनांक 13 सितम्बर 2025 को आयोजित नेशनल लोक अदालत के लिए सूचीबद्ध प्रकरणों के शीघ्र एवं प्रभावी निपटारा करना एवं वादों के शीघ्र, सौहार्दपूर्ण एवं पारस्परिक सहमति से समाधान को प्रोत्साहित करना रहा।
दिनांक 13 दिसंबर 2025 को आयोजित नेशनल लोक अदालत की तैयारी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें समस्त न्यायिक अधिकारियों ने अपने-अपने सुझाव एवं अनुभव साझा किए साथ ही लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण की प्रक्रिया तथा लोक अदालत के माध्यम से न्यायालय प्रणाली में जनसहभागिता को बढ़ावा देने के संबंध में व्यापक चर्चा की गई। इसी बिच नगर पालिका के जल कर से संबंधित प्री-लिटिगेशन प्रकरणों को अधिक से अधिक संख्या में नेशनल लोक अदालत में रखने हेतु नगर पालिका अधिकारी को निर्देशित किया गया साथ ही न्यायालय परिसर की साफ-सफाई एवं नेशनल लोक अदालत में दूर-दराज से आये पक्षकारों के लिए पेयजल की व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया गया।
उत्तर बस्तर संभाग हेड
अर्जुन देवांगन
9424287527
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन