Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

जिला नारायणपुर में गौ सेवा आह्वान अभियान की बैठक हुई संपन्न*

मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान 2026 जिला नारायणपुर

पहली ही बारिश मे बरसात के पानी से वार्ड क्रमांक 6 और 7 के मेन रोड मे नालियों का बुरा हाल, वार्ड वासीयों कि बड़ी परेशानी

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बढ़ा भारत का गौरव, मजबूत हुई सुरक्षा और विकास

नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर कलेक्टर व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : वर्ष के अंतिम नेशनल लोक अदालत 13 दिसम्बर 2025 को लेकर हुआ महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन

*वर्ष के अंतिम नेशनल लोक अदालत दिनांक 13 दिसम्बर 2025 को लेकर हुआ महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन*

*14 नवम्बर को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव किरण चतुर्वेदी* के अध्यक्षता में दिनांक 13 दिसम्बर 2025 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत की तैयारी को लेकर जिला कोण्डागांव/नारायणपुर के अधिकारियों का प्रधान न्यायाधीश महोदया के विश्राम कक्ष में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में *कलेक्टर कोण्डागांव नुपूर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव पंकज चंद्रा, अतिरिक्त कलेक्टर नारायणपुर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायणपुर सुशील नायक, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोण्डागांव रेशमा बैरागी पटेल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नारायणपुर प्रतिभा मरकाम एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री* साथ सम्मलित रहे।

बैठक में न्यायालयों में लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण को लेकर विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। माननीय न्यायाधीश महोदय ने कहा कि नेशनल लोक अदालत तक न्याय सरल, सुलभएवं शीघ्र पहुंच का एक प्रभावी माध्यम है, जिसमें पक्षकार आपसी सहमति से विवादों का समाधान कर सकते है। साथ ही आयोजित नेशनल लोक अदालत में राजस्व मामलों को अधिक से अधिक संख्या में रखकर मामलों का निपटारा करने तथा नेशनल लोक अदालत के सफल संचालन हेतु सुरक्षा व्यवस्था तथा प्रशासनिक सहयोग सुनिश्चित करने हेतु न्यायाधीश महोदय द्वारा कलेक्टर कोण्डागांव/अतिरीक्त कलेक्टर नारायणपुर को निर्देश दिये। इसी तरह पुलिस विभाग को विशेष रूप से लंबित चालान प्रकरण, मोटरयान दुर्घटना दावे, वसूली एवं अन्य संबंधित मामलों को प्राथमिकता से लोक अदालत में प्रस्तुत करने निर्देश दिये। इसके साथ अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी की बैठक भी ली गई जिसमें अनुशंसित बंदियों की समीक्षा की गई। विशेष रूप से ऐसे मामलों पर विचार किया गया जिसमें आरोपी अधिक समय से न्यायिक हिरासत में है जहां पर जमानत संभव है, अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी की समीक्षा के अलावा सजायाफ्ता बंदियों की स्थिति पर भी चर्चा किया गया।

उत्तर बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन