Fri 31 Jul 2026

ब्रेकिंग

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

मूसलाधार बारिश में अबूझमाड़ का जंगल और पेड़ बना BSF जवानो का जीवन रक्षक

गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : 100 दिवसीय राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन अभियान अंतर्गत हाई-रिस्क ग्रामों में AI आधारित HHX-Ray स्क्रीनिंग शिविर आयोजित

100 दिवसीय राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन अभियान अंतर्गत हाई-रिस्क ग्रामों में AI आधारित HHX-Ray स्क्रीनिंग शिविर आयोजित*

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP) अंतर्गत चलाए जा रहे 100 दिवसीय सघन टीबी खोज एवं जागरूकता अभियान के तहत आज NTEP स्टाफ, जिला PPM समन्वयक एवं जिला PMDT समन्वयक द्वारा हाई-रिस्क ग्रामों में AI आधारित Handheld X-Ray (HHX-Ray) मशीन के माध्यम से सक्रिय टीबी स्क्रीनिंग हेतु दो विशेष शिविरों का आयोजन किया गया।

यह शिविर Adka (AAM) एवं आश्रित ग्राम बोरपाल में आयोजित किए गए, जहाँ ग्रामीणों की आधुनिक AI तकनीक युक्त HHX-Ray मशीन द्वारा स्क्रीनिंग कर संभावित टीबी मरीजों की पहचान की गई। इस तकनीक से ग्रामीण क्षेत्रों में त्वरित एवं प्रभावी जांच संभव हो रही है, जिससे टीबी मरीजों की प्रारंभिक अवस्था में पहचान एवं उपचार सुनिश्चित किया जा सके।

शिविर के दौरान टीबी (क्षय रोग) से संबंधित खतरे, प्रमुख लक्षण, बचाव एवं उपचार संबंधी विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को प्रदान की गई। साथ ही मरीजों के संपर्क में आने वाले परिवार के सभी सदस्यों को अनिवार्य रूप से जांच कराने हेतु प्रेरित किया गया तथा CY-TB वैक्सीन लगवाने के लिए भी जागरूक किया गया।

इस अवसर पर जिला मलेरिया सलाहकार डॉ. परमानंद बघेल द्वारा मलेरिया एवं मानसिक स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। उन्होंने टीबी की रोकथाम, बचाव के उपाय एवं टीबी मुक्त पंचायत निर्माण हेतु आमजन को प्रेरित करते हुए सभी से सक्रिय सहयोग की अपील की।

*कार्यक्रम के सफल संचालन में पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधियों, RHO, CHO, मितानिनों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ।*

*कुल स्क्रीनिंग: 101*

पुरुष : 24

महिला : 77

*सामूहिक सहभागिता एवं आधुनिक तकनीक के माध्यम से टीबी मुक्त भारत की ओर एक मजबूत कदम।*”

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन